ट्रंप ने शुरू की दादागिरी, अमेरिका का मेक्सिको पर ‘वर्चुअल’ कब्जा…आदेश पर गूगल ने बदल दिया नाम
नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने एक्शन मोड मे नजर आ रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण करते ही अपने कार्यकारी आदेश जारी किये थे। ट्रंप ने अपने इस आदेश में देश के कई जगहों के नाम बदलने का...
- Written By: Saurabh Pal
गल्फ मेक्सिको, डोनाल्ड ट्रंप फोटो- सोशल मीडिया)
वाशिंगटनः नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने एक्शन मोड मे नजर आ रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण करते ही अपने कार्यकारी आदेश जारी किये थे। ट्रंप ने अपने इस आदेश में देश के कई जगहों के नाम बदलने का ऐलान भी किया था। अब गूगल मैप्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति के आदेशानुसार गल्फ ऑफ मैक्सिको का नाम बदलकर अब गल्फ ऑफ अमेरिका कर दिया है।
इस पर गूगल ने भी अपना एक बयान जारी किया है। ट्रंप ने बीती 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति की शपथ ली थी। ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं। वहीं, बीते सप्ताह ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी किया था, जिसमें गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम गल्फ ऑफ अमेरिका करने का फरमान भी जारी किया गया था। इसके अलावा अमेरिका के कई ऐतिहासिक स्थलों के नाम भी बदलने का निर्देश दिया था। इस पर अमेरिकी आंतरिक मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि यह सभी बदलाव आधिकारिक तौर पर लागू हो चुके हैं और ज्योग्राफिकल नेम सिस्टम के तहत इन बदलावों की प्रक्रिया बहुत जल्द पूरी हो जाएगी।
सिर्फ अमेरिका के लिए बदलाव
वहीं, गूगल मैप्स ने इस संदर्भ में एक्स पोस्ट पर एक बयान जारी कर कहा है, ‘लंबे समय से चली आ रही है हमारी वर्क पॉलिसी यही होती है कि जब किसी आधिकारिक स्रोत में नाम बदले जाते हैं, तो हम उन्हें तुरंत लागू करते हैं’। गूगल ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह बदलाव सिर्फ अमेरिकी गूगल मैप्स यूजर्स के लिए ही होगा, बाकी देशों में गूगल मैप्स पर दोनों नाम गल्फ ऑफ अमेरिका’ और ‘गल्फ ऑफ मैक्सिको’ होंगे’। ‘गल्फ ऑफ मैक्सिको’ के साथ-साथ नए राष्ट्रपति ने माउंट डेनाली का भी नाम बदल दिया है। अब यह माउंट मैकिनली के नाम से जाना जाएगा। गौरतलब है कि माउंट डेनाली उत्तरी अमेरिका का सबसे ऊंचा पर्वत है। इसका नाम देश के 25वें राष्ट्रपति विलियम मैकिनली के नाम पर रखा गया था। वहीं, साल 2015 में बराक ओबामा सरकार में इसका नाम बदला गया था।
सम्बंधित ख़बरें
जल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
ईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
खत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
गूगल की नाम पॉलिसी
गूगल, नाम बदलने की इस प्रक्रिया में जापान और दक्षिण कोरिया की सीमा से लगे जल निकाय को जापान सागर (पूर्वी सागर) का नाम दे चुका है। साल 2012 में ईरान गूगल मैप्स से पर्शियन गल्फ शब्द को हटाने और ईरान और अरब प्रायद्वीप के बीच जलमार्ग को गुमनाम छोड़ने के फैसले पर गूगल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दे चुका है। अब इसे अन्य देशों में “पर्शियन गल्फ ” के नाम से ही जाना जाता है।
