

Italy PM Giorgia Meloni Tenure: जॉर्जिया मेलोनी सितंबर में इटली के इतिहास में 1946 के बाद सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। वह इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री भी हैं और उनका चार साल का कार्यकाल इस साल सितंबर में पूरा होने जा रहा है। उनके नेतृत्व में देश ने वैश्विक मंच पर अपनी नई पहचान बनाई है।
जॉर्जिया मेलोनी की पार्टी 'ब्रदर्स ऑफ इटली' की स्थापना 16 दिसंबर 2012 को हुई थी। शुरुआत में लगातार सात वर्षों तक यह पार्टी केवल तीन प्रतिशत वोट पर ही अटकी रही थी। लेकिन मेलोनी ने अपनी कड़ी मेहनत से साल 2022 में प्रधानमंत्री पद तक का एक बेहद शानदार और प्रेरणादायक सफर तय किया है।
प्रधानमंत्री मेलोनी ने अपने इस महत्वपूर्ण कार्यकाल के दौरान कई बड़े और कड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने इटली में अवैध प्रवासन को रोकने के लिए सबसे सख्त कदम उठाए हैं। इसके तहत अवैध प्रवासियों को हिरासत में रखने की समय सीमा को भी उनकी सरकार ने काफी बढ़ा दिया है, जिससे सुरक्षा मजबूत हुई है।
इसके अलावा मेलोनी सरकार ने इटली में सरोगेसी को सार्वभौमिक अपराध घोषित करने का एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला किया है। अब अगर इटली का कोई नागरिक अमेरिका या कनाडा जैसे देशों में जाकर भी सरोगेसी कराता है, तो उसे दो साल तक की जेल और दस लाख यूरो तक का भारी जुर्माना भुगतना पड़ सकता है।
मेलोनी सरकार का दृढ़ विश्वास है कि सरोगेसी की प्रथा महिलाओं के शरीर का वस्तुकरण करती है और बच्चों के व्यवसायीकरण को बढ़ावा देती है। यह महिलाओं के हितों को भारी ठेस पहुंचाती है। मेलोनी ने इस मानवीय आधार पर सरोगेसी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर पूरे यूरोप में एक नई कड़ा कूटनीतिक बहस छेड़ दी है।
इसके साथ ही वह अपनी देश की अर्थव्यवस्था और विदेशी संबंधों को लेकर आलोचकों को करारा जवाब देने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने भी हमेशा अपना रुख कायम रखा। G7 बैठक के दौरान मेलोनी ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा था कि इटली और वह खुद कभी किसी के सामने घुटने नहीं टेकते हैं।
इटली में सितंबर के बाद जॉर्जिया मेलोनी सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बन जाएंगी। उनसे पहले सबसे लंबे समय तक इटली की सत्ता संभालने का रिकॉर्ड तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी के नाम दर्ज है, जिन्होंने लगभग 20 वर्ष 8 महीने तक शासन किया था। इसके अलावा सिल्वियो बर्लुस्कोनी भी अलग-अलग कार्यकाल में कुल 9 सालों तक प्रधानमंत्री रहे थे।