पाकिस्तान में जनवरी 2024 में होंगे आम चुनाव, ECP ने किया ऐलान
- Written By: शुभम सोनडवले
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने गुरुवार को घोषणा की कि देश में आम चुनाव जनवरी 2024 के आखिरी हफ्ते में कराए जाएंगे। आयोग ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन कार्य की समीक्षा की है और परिसीमन किए गए निर्वाचन क्षेत्रों की शुरुआती सूची 27 सितंबर को जारी की जाएगी।
आयोग ने बताया कि सूची के संबंध में आपत्तियों और सुझावों पर विचार करने के बाद 30 नवंबर को अंतिम सूची जारी की जाएगी। उसने बताया कि आम चुनाव जनवरी 2024 के आखिरी हफ्ते में कराए जाएंगे।
The Election Commission of Pakistan (ECP) announced that general elections would be held in the last week of January 2024, reports Pakistan’s Dawn News. pic.twitter.com/4nDyyJX5KG — ANI (@ANI) September 21, 2023
पाकिस्तान में कानून के तहत नेशनल असंबेली को भंग करने के 90 दिनों के भीतर आम चुनाव कराए जाने चाहिए, जिसे नौ अगस्त को भंग कर दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Troop Withdrawal: ट्रंप ने नेतन्याहू को दी बड़ी नसीहत, कहा सीरिया और लेबनान से सेना तुरंत हटाएं
India UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
Trump Sanctions: ट्रंप का बड़ा बयान! रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों की जद में आएंगे ईरान और हिज्बुल्लाह
Trump Hormuz Toll: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर 20 प्रतिशत शुल्क का अपना प्रस्ताव लिया वापस
पूर्ववर्ती सरकार ने कार्यकाल पूरा होने से महज कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि नयी जनगणना रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन किया जाएगा और उसके बाद आम चुनाव कराए जाएंगे।
इसके बाद से ही आशंका जताई जा रही थी कि नेशनल असेंबली को भंग करने के 90 दिनों के भीतर चुनाव कराने की मियाद का अनुपालन नहीं होगा और चुनाव अगले साल तक होंगे क्योंकि परिसीमन की प्रक्रिया में चार महीने का समय लगता है। पाकिस्तान के संविधान के तहत निर्वाचन आयोग को 120 दिन की अवधि में परिसीमन का कार्य पूरा करना होता है। (एजेंसी)
