गाजा में तबाही की फोटो ( सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

गाजा में तबाही का नया आंकड़ा: 69,000 से ज्यादा मौतें, मलबे से अब भी निकल रहे शव

Israel Hamas War: गाजा में सात अक्टूबर 2023 से शुरू हुए इजरायल-हमास संघर्ष का खौफ अब भी खत्म नहीं हुआ है। गाजा में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 69,169 पहुंच गया है। युद्धविराम के बाद मलबे से लगातार शव...

अमन उपाध्याय

New figures for Gaza devastation:  गाजा में जारी युद्ध की भयावह तस्वीरें अब भी सामने आ रही हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को पुष्टि की कि हमास द्वारा 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर किए गए हमले के बाद से अब तक 69,169 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,70,685 लोग घायल हुए हैं।

युद्धविराम की घोषणा के बावजूद हालात में कोई बड़ा सुधार नहीं दिख रहा। राहत एजेंसियों के अनुसार, मलबे से लगातार शव बरामद होने के कारण मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कई इलाकों में भारी बमबारी के बाद इमारतें पूरी तरह ध्वस्त हैं, और राहतकर्मी मलबे के नीचे से शव निकालने में जुटे हैं।

इजरायल ने सौंपे 15 फिलिस्तीनियों के शव

शनिवार को गाजा के अस्पताल अधिकारियों और हमास ने पुष्टि की कि इजरायल ने युद्धविराम समझौते के तहत 15 फिलिस्तीनियों के शव लौटाए हैं। एक दिन पहले हमास ने भी एक इजरायली बंधक का शव वापस किया था। इस समझौते के तहत प्रत्येक इजरायली बंधक के बदले 15 फिलिस्तीनियों के शव सौंपे जा रहे हैं। बताया गया कि शवों को खान यूनिस स्थित नासिर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी पहचान की जा रही है।

हमास ने लौटाया इजरायली बंधक के शव

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया कि हमास ने एक और इजरायली बंधक का शव लौटाया है, जिसकी पहचान लियोर रुडेफ के रूप में हुई है। रुडेफ का जन्म अर्जेंटीना में हुआ था और वह बचपन में दक्षिणी इजरायल आ गया था। ‘होस्टेजेस एंड मिसिंग फैमिलीज फोरम’ ने बताया कि रुडेफ की हमले के दौरान मौत हुई थी और उसका शव गाजा ले जाया गया था। युद्धविराम समझौते के बाद से अब तक हमास ने 23 बंधकों के शव लौटाए हैं, जबकि 5 इजरायली बंधक अभी भी गाजा में हैं।

इजरायल ने अब तक 300 फिलिस्तीनी शव सौंपे

इजरायल ने अब तक कुल 300 फिलिस्तीनियों के शव हमास को लौटाए हैं। हालांकि गाजा के स्वास्थ्य अधिकारी बताते हैं कि डीएनए किट्स की कमी के कारण शवों की पहचान में दिक्कत हो रही है। अब तक केवल 84 शवों की पहचान हो पाई है।

संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने बताया कि युद्धविराम समझौते के तहत गाजा में राहत सामग्री भेजी जानी है, लेकिन 200,000 मीट्रिक टन की योजना में से अब तक केवल 37,000 टन सामग्री ही पहुंचाई जा सकी है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां चेतावनी दे रही हैं कि अगर राहत कार्यों की गति नहीं बढ़ाई गई, तो मानवीय संकट और गहरा सकता है।

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान