-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- France Storm Heavy Rain Causes Damage Water Leaks From Parliament Roof
फ्रांस में कुदरत का कहर! भीषण तूफान-बारिश से तबाही, संसद की छत से गिरने लगा पानी
- Written By: अमन उपाध्याय
फ्रांस में भयंकर मौसम की वजह से भारी तबाही हुई है। भारी बारिश और प्रचंड तूफान के कारण दो लोगों की जान चली गई है। इस दौरान देश के कई इलाकों में सड़कें और इमारतें जलमग्न हो गई हैं।

फ्रांस में भीषण बारिश, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
पेरिस: फ्रांस में भीषण तूफान और मूसलाधार बारिश के कारण भारी तबाही हुई है। इस घटना में दो व्यक्तियों की जान चली गई और 17 से अधिक लोग घायल हो गए। इस प्राकृतिक विपदा के कारण अनेक पेड़ जड़ से उखड़ गए, पेरिस की सड़कें पानी में डूब गईं, और संसद भवन में प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान छत से पानी गिरने लगा, जिससे स्थिति की गंभीरता और स्पष्ट हो गई।
फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रांसवा बायरू जब पश्चिम एशिया पर संसद में बोल रहे थे, तभी नेशनल असेंबली की छत से पानी टपकने लगा। इस पर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में पानी की ओर इशारा करते हुए मुस्कुराकर कहा, “क्या आपने देखा, बारिश हो रही है?”
सदन की कार्यवाही को कुछ देर के लिए स्थगित
इस घटना के बाद विधानसभा के उपाध्यक्ष रोलांड लेस्क्योर ने सदन की कार्यवाही को कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया, ताकि अग्निशमन विभाग के अधिकारी रिसाव की जांच कर सकें। करीब 15 मिनट के बाद जब कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, तो लेस्क्योर ने सांसदों को बताया कि छत से पानी रिसने को रोकने के लिए वॉटरप्रूफ कालीन बिछा दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
फ्रांस में आए तूफान और भारी बारिश के कारण कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। फ्रांसीसी नागरिक सुरक्षा संस्था के अनुसार, पूरे देश में करीब 1,10,000 घर बिजली कटौती से प्रभावित हुए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में एक गिरते पेड़ ने 12 साल के एक बच्चे को जानलेवा रूप से घायल कर दिया, जबकि उत्तर-पश्चिम इलाके में एक व्यक्ति की क्वाड बाइक गिरे हुए पेड़ से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
कनाडा में भारतीय युवती पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर उड़ाया सामान
ब्रिटेन में भी मौसम का अलर्ट जारी
वहीं, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, ब्रिटेन के कुछ क्षेत्रों में भी गुरुवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। यह स्थिति बुधवार को कई इलाकों में हुई भारी बारिश और तूफान के बाद उत्पन्न हुई है। दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड में सबसे अधिक तूफानी मौसम की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने आगे बताया कि देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में मूसलाधार वर्षा हो सकती है। वहीं, दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों में गर्म और नम हवाएं चलती रहेंगी। पूर्वी इंग्लैंड में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
France storm heavy rain causes damage water leaks from parliament roof
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
Jul 02, 2026 | 02:32 PMमुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMउज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












