Lebanon में जारी युद्ध को लेकर यूएनएससी ने बुलाई आपात बैठक, फ्रांस ने लड़ाई रोकने के लिए की अपील
Lebanon Conflict: लेबनान में जारी संघर्ष को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आपात बैठक बुलाई है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने चिंता व्यक्त करते हुए इजरायल हमले को रोकने की अपील की है।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
UNSC (सोर्स-सोशल मीडिया)
UNSC Calls Emergency Meeting Over Lebanon Conflict: सोमवार को लेबनान में बढ़ते तनाव के बीच क्षेत्रीय शांति बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने तत्काल एक आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक फ्रांस के अनुरोध के बाद बुलाई गई।
बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दक्षिण लेबनान में सेना की बढ़ती संख्या किसी भी तरह से उचित नहीं है। उन्होंने लड़ाई को तुरंत रोकने की अपील की। राष्ट्रपति मैक्रों से पहले फ्रांस के विदेश मंत्री जीन नोएल बारो ने भी यूएनएससी से बातचीक करने की बात कही थी। बारो ने ब्यूफोर्ट किले पर इजरायली कब्जे पर चिंता भी व्यक्त की थी।
जमीनी घुसपैठ का कोई औचित्य नहीं
बीएफएमटीवी चैनल से बातचीत के दौरान बारो ने कहा कि मैंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। इजरायल को आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है लेकिन लेबनान में इजरायली सैनिकों के लगातार हमले और लेबनानी क्षेत्र पर उसके बढ़ते कब्जे को किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। लेबनान में इज़राइल के जमीनी घुसपैठ का कोई औचित्य नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
UNSC में भारत की दावेदारी पर चीन ने तोड़ी चुप्पी, जयशंकर के कैंपेन से बढ़ा दबाव; क्या फिर मिलेगी कुर्सी?
UNSC सीट के लिए भारत का मास्टरस्ट्रोक! जानिए मिशन “SHANTI” का पूरा प्लान?, VIDEO
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
Explainer: क्या है SHANTI विजन? जिसके सहारे UN में चुनाव जीतने की तैयारी में भारत, जानिए जयशंकर का मास्टरप्लान
अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या की बाद युद्ध में शामिल हुआ था लेबनान
बता दें कि अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर 28 फरवरी को किए हवाई हमलों में सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या के बाद 2 मार्च को लेबनान मध्य पूर्व युद्ध में शामिल हो गया था।
यह भी पढ़े- ड्रोन गिराने पर भड़का अमेरिका, ईरान के दो द्वीपों पर फाइटर जेट से भीषण बमबारी; खाड़ी में युद्ध का अलर्ट
17 अप्रैल को शुरू हुआ था संघर्षविराम
इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच 17 अप्रैल को संघर्षविराम शुरू हुआ था, लेकिन यह अभी भी पूरी तरह से लागू नहीं हुआ है। दोनों पक्ष प्रत्येक दिन एक-दूसरे पर संघर्षविराम तोड़ने का आरोप लगाते हैं और अपने-अपने हमलों को दूसरे की गलती का जवाब बताते है।
हाल ही में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह लेबनान में अब सैन्य कार्रवाई तेज करेंगे, और रविवार की कार्रवाई को उन्होंने अभियान में “बड़ा बदलाव” बताया। तो वहीं, सोमवार को नेतन्याहू और इजराइल काट्ज ने आईडीएफ को बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहियेह स्थित हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाने का आदेश दिया। इजरायली पीएम के अनुसार हिज्बुल्लाह बार-बार सीजफायर नियमों का उल्लंघन कर रहा है और लगातार इजरायली शहरों को निशाना बना रहा है।
