Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

128 साल पहले काटकर ले गए थे सिर, ट्रॉफी की तरह सजाया, अब फ्रांस ने इस देश को लौटाई राजा की खोपड़ी

France News: फ्रांस ने उपनिवेश काल की 128 साल पुरानी तीन मानव खोपड़ियाँ मेडागास्कर को लौटाईं, जिनमें से एक संभवतः राजा टोएरा की है। यह वापसी ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण माना जा रहा है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Aug 27, 2025 | 08:32 PM

फ्रांस ने लौटाए 128 साल पुरानी खोपड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

France Returns Skull of Madagascar King: फ्रांस ने पूर्वी अफ्रीकी देश मेडागास्कर को उपनिवेश काल की 128 साल पुरानी तीन मानव खोपड़ियाँ वापस लौटा दी हैं। ये खोपड़ियाँ उस समय की हैं जब फ्रांसीसी सेना ने मेडागास्कर पर हमला कर वहां के लोगों की हत्या कर दी थी। माना जा रहा है कि इनमें से एक खोपड़ी मेडागास्कर के राजा टोएरा की हो सकती है, जिनकी 1897 में फ्रांसीसी सेना के साथ संघर्ष में मृत्यु हो गई थी।

इन अवशेषों को पेरिस में फ्रांस के संस्कृति मंत्रालय में एक कार्यक्रम के दौरान मेडागास्कर को सौंपा गया। समारोह में पारंपरिक वस्त्रों में ढँके बक्सों में इन खोपड़ियों को सम्मान के साथ लाया गया। फ्रांस की संस्कृति मंत्री रचिदा दाती ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया।

फ्रांसीसी मंत्री ने जताया दुख

संस्कृति मंत्री रचिदा दाती ने कहा कि, ये खोपड़ियाँ उस समय म्यूजियम का हिस्सा बनीं जब उपनिवेशी हिंसा और मानव गरिमा का अपमान हुआ था। एक वैज्ञानिक समिति ने जांच के बाद पुष्टि की है कि ये खोपड़ियाँ सकलावा समुदाय से जुड़ी हैं, लेकिन राजा टोएरा की खोपड़ी होने की पुष्टि अभी भी पूरी तरह नहीं हो पाई है।

वहीं, मेडागास्कर की संस्कृति मंत्री वोलामिरांती डोना मारा ने कहा कि इन खोपड़ियों की वापसी ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि, इन खोपड़ियों का लिया जाना उनके देश के लिए एक दर्दनाक घटना थी, जो पिछले 128 सालों से एक खुला घाव बनी हुई थी।

खोपड़ियों का किए जाएगा अंतिम संस्कार

यह वापसी 2023 में फ्रांस की ओर से पारित उस कानून के तहत की गई है, जो उपनिवेश काल के दौरान ली गई वस्तुओं और मानव अवशेषों को उनके मूल देशों को लौटाने की अनुमति देता है। यह पहली बार है जब इस कानून के तहत मानव अवशेष लौटाए गए हैं। पेरिस के म्यूसी डे ल’होमे संग्रहालय में लगभग 30,000 जैविक नमूने संभालकर रखे हुए है। इसमें से एक-तिहाई खोपड़ियाँ और कंकाल शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना जैसे कई देश भी अपने पूर्वजों के अवशेषों की वापसी की माँग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: इजरायल ने सीरिया पर फिर ढाया कहर, दमिश्क में किया ड्रोन अटैक, 6 सीरियाई सैनिकों की मौत

इन खोपड़ियों को रविवार को मेडागास्कर ले जाया जाएगा, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सरकार राजा टोएरा की फांसी की वर्षगाँठ पर विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी आयोजित करेगी।

France returns decapitated king skull madagascar after 128 years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2025 | 08:31 PM

Topics:  

  • France
  • Latest News
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

दुनिया में बह रहे खून के दोषी हम! पड़ोसी मुल्क की हिंसा पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद का बड़ा बयान

2

‘जिहाद के दो चेहरे, दोनों का निशाना भारत’: बांग्लादेश पर तसलीमा नसरीन ने खोली पोल, दी बड़ी चेतावनी

3

IPL में कभी नहीं दिखेंगे बांग्लादेशी प्लेयर…BCCI लगाएगा PAK जैसा बैन! घोष की मांग पर होगा एक्शन?

4

सन्नाटा, दहशत और अंधेरा, US हमलों के बाद कैसी है काराकस की आम जिंदगी; क्यों सड़कों पर लोग?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.