-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Usa President Joe Biden Commuting The Sentences Grants Clemency To 1500 People Biggest Single Day In Modern History
अमेरिका: कुर्सी छोड़ने से पहले बाइडेन ने किया ऐसा काम, माथा पकड़ बैठे ट्रंप और तमाम, जानें क्या है मामला
- Written By: राहुल गोस्वामी
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान जेल से रिहा कर घर में नजरबंद किए गए लगभग 1,500 कैदियों की सजा कम कर दी और अहिंसक अपराधों के लिए दोषी ठहराए गए 39 अमेरिकियों को माफी प्रदान की।

जो बाइडेन ने 1500 लोगों की घटाई सजा
वाशिंगटन. अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन जो बीते कुछ समय से चुपचाप बैठे थे। लेकिन अचानक अपना पद छोड़ने से करीब एक महीने पहले एक्टीव मोड में आ गए हैं। इतना ही उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया, जिससे नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी खासे सकते में पड़ सकते हैं। दरअसल राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घोषणा कर दी कि, वे लगभग 1,500 लोगों की सजा कम कर रहे हैं और गैर-हिंसक अपराधों के लिए दोषी ठहराए गए 39 लोगों को क्षमादान दे रहे हैं। बाइडन ने जिन लोगों को क्षमादान दिया है उनमें चार भारतीय अमेरिकी भी शामिल हैं।
मामले पर मिली जानकारी के आनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान जेल से रिहा कर घर में नजरबंद किए गए लगभग 1,500 कैदियों की सजा कम कर दी और अहिंसक अपराधों के लिए दोषी ठहराए गए 39 अमेरिकियों को माफी प्रदान की। देखा जाए तो आधुनिक इतिहास में एक दिन में की गई यह सबसे बड़ी क्षमादान कार्रवाई है।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
वहीं गैर-हिंसक अपराधों के लिए दोषी ठहराए गए जिन 39 लोगों को माफ किया जा रहा है। इस घोषणा बाबत एक प्रशासनिक अधिकारी की मानें तो, वे ऐसे लोग हैं जिन्होंने रोजगार हासिल किया है, अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाया है, अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों के लिए देखभाल करने वाले के रूप में काम किया है, और वास्तव में अपने समुदायों के ताने-बाने में फिर से शामिल हुए हैं।
इस मामले पर बाइडन ने बीते गुरुवार को सजा कम करने की घोषणा की और यह आदेश उन लोगों पर लागू होगा, जिन्होंने रिहा होने के बाद कम से कम एक साल तक घर में नजरबंद रहने की सजा काटी है। एसोसिएटेड प्रेस के पास मौजूद आंकड़ों के अनुसार, जेल में वायरस फैलने का खतरा बहुत ज्यादा था और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कुछ कैदियों को रिहा कर उन्हें घर में नजरबंद रखा गया था। एक समय ऐसा था जब पांच में से एक कैदी को कोरोनावायरस था।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इस बाबत अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह आने वाले सप्ताह में और कदम उठाएंगे तथा क्षमादान याचिकाओं की समीक्षा करना जारी रखेंगे।अमेरिका के इतिहास में क्षमादान की दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई बराक ओबामा के शासनकाल में हुई थी।ओबामा ने 2017 में 330 आरोपियों को माफ किया था। इस बाबत बाइडन ने एक बयान में कहा, “अमेरिका का निर्माण संभावना और दूसरा अवसर देने पर आधारित है।” उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति के रूप में मुझे उन लोगों पर दया दिखाने का सौभाग्य मिला है, जिन्होंने पश्चाताप और पुनर्वास की क्षमता दिखाई है।” (एजेंसी इनपुट के साथ)
Usa president joe biden commuting the sentences grants clemency to 1500 people biggest single day in modern history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














