India Canada Row: कनाडा के पूर्व उच्चायुक्त ने कहा- निज्जर की हत्या और पन्नू को मारने का प्रयास ‘एक ही’ साजिश का हिस्सा
भारत में कनाडा के उच्चायुक्त रहे कैमरन मैके ने दावा किया है कि सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या का असफल प्रयास एक ही साजिश का हिस्सा थे।
- Written By: साक्षी सिंह
कैमरन मैके
नई दिल्ली: भारत और कनाडा के बीच तल्खियां थमने का नाम नहीं ले रही है। दाेनों देशों का एक-दूसरे के लिए बयानबाजी जारी है। भारत में कनाडा के उच्चायुक्त रहे कैमरन मैके ने दावा किया है कि सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या का असफल प्रयास एक ही साजिश का हिस्सा थे। मैके अगस्त में भारत से चले गए थे।
सीबीसी न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में मैके ने कहा कि कनाडा और अमेरिका दोनों ही मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सोचना भारत सरकार की भूल है कि वह कनाडा और अमेरिका में अपराध कर सकती है और बच निकल सकती है।
ये भी पढ़ें:-BRICS Summit 2024: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ब्रिक्स समिट में नहीं लेंगे हिस्सा, रद्द की रूस यात्रा
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
पिछले साल कनाडा की धरती पर निज्जर की हत्या में भारत सरकार के शामिल रहने के ओटावा के नए आरोपों के बाद, नई दिल्ली ने कनाडा के उच्चायोग प्रभारी स्टीवर्ट व्हीलर और पांच अन्य राजनयिकों को निष्कासित कर दिया। कनाडाई राजनयिक शुक्रवार शाम दिल्ली से चले गए। भारत ने अपने उच्चायुक्त और पांच अन्य राजनयिकों को भी कनाडा से वापस बुला लिया है और वे भी भारत लौट रहे हैं।
मैके ने भारत पर लगाया आरोप
कनाडा सरकार ने कहा था कि भारतीय राजनयिकों को देश से निकाल दिया गया है। भारत ने निज्जर की हत्या से संबंधित मामले में ओटावा द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। निज्जर को भारत में आतंकवादी घोषित कर दिया गया था। कनाडाई प्रसारणकर्ता को दिए साक्षात्कार में मैके ने आरोप लगाया कि निज्जर की हत्या और अमेरिका में पन्नू की हत्या का असफल प्रयास एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
मैके ने आरोपपत्राें को लेकर कही ये बात
मैके ने दावा किया कि कल ही अमेरिका में आरोपपत्र और आरोप, व उससे पहले 29 नवंबर 2023 को जारी किया गया आरोप पत्र, पूरे उत्तर अमेरिका, कनाडा और अमेरिका में कई व्यक्तियों की हत्या करने के लिए दिल्ली से शुरू हुई एक ही साजिश का विस्तृत चित्रण करता है।उन्होंने कहा कि यदि आप उन दो आरोपपत्रों को, जारी किए गए साक्ष्यों और सोमवार को रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस द्वारा की गई टिप्पणियों के साथ जोड़ देते हैं तो आपके सामने इस बारे में असल में एक बहुत ही स्पष्ट तस्वीर आ जाएगी कि पिछले एक साल से क्या कुछ हो रहा है।
विकास यादव की संलिप्तता का जिक्र
अमेरिका ने पिछले साल अमेरिकी धरती पर पन्नू की हत्या की कथित नाकाम साजिश में भारत के पूर्व सरकारी अधिकारी विकास यादव की संलिप्तता का आरोप लगाया है। भारत ने आरोपों की जांच के लिए एक उच्च तकनीकी समिति गठित की है। न्यूयॉर्क में अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि उसने यादव पर भाड़े के अपराधियों की मदद से पन्नू की हत्या को अंजाम देने का प्रयास करने और धन शोधन की साजिश के आरोप दर्ज किये हैं।
ये भी पढ़ें:-BRICS Summit में हिस्सा लेने आज रूस जाएंगे PM मोदी, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात
पिछले साल सितंबर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभवत: संलिप्तता थी। उनके आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच संबंधों में अत्यधिक तनाव में आ गया। वहीं नई दिल्ली ने ट्रूडो के आरोपों को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया।
