-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Former Bjp Spokesperson Nupur Sharma Supports Geert Wilders Can Become Prime Minister Of Netherlands
नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले इस्लाम विरोधी नेता गीर्ट वाइल्डर्स बन सकते हैं नीदरलैंड के प्रधानमंत्री
- Written By: साक्षी सिंह

नीदरलैंड के दक्षिणपंथी नेता गीर्ट वाइल्डर्स
द हेग: नीदरलैंड के डोनाल्ड ट्रंप कहे जाने वाले और इस्लाम विरोधी बयानबाजी के लिए कुख्यात गीर्ट वाइल्डर्स ने देश के संसदीय चुनाव में भारी जीत दर्ज की है। भारी जीत मिलने के साथ ही गीर्ट अगला सत्तारूढ़ गठबंधन बनाने की स्थिति में हैं और उनके अगले प्रधानमंत्री बनने की संभावना है।
धुर दक्षिणपंथी वाइल्डर्स को कई बार इस्लामी चरमपंथियों की ओर से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उन्हें मोरक्को के लोगों का अपमान करने का दोषी ठहराया जा चुका है और उनके विचारों के लिए ब्रिटेन ने एक बार उनके ब्रिटेन में प्रवेश पर रोक लगा दी थी, लेकिन इस बार वाइल्डर्स ने अपने कट्टर इस्लाम विरोधी रवैये के विपरीत, देश में आवास की कमी, बढ़ती महंगाई और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच पर अपने प्रचार अभियान को केंद्रित रखा।
वाइल्डर्स ने जीत के बाद ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने हाथ फैलाए हुए हैं ,फिर उन्होंने चेहरा हाथो से ढंका और कहा ‘‘35”। दरअसल चुनाव बाद के सर्वेक्षणों में उनकी पार्टी ‘पार्टी फॉर फ्रीडम’ (PVV) को संसद की 150 सीटों वाले निचले सदन में 35 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
तेज-तर्रार वाइल्डर्स नीदरलैंड के सबसे प्रसिद्ध सांसदों में से एक हैं। उनकी लोकलुभावन नीतियों और सुनहरे बालों के कारण उनकी तुलना ट्रंप से की जाती है। वाइल्डर्स इस साल के अंत में देश की संसद में सबसे लंबे समय तक सेवाएं देने वाले सांसद बन जाएंगे। वह 1998 से प्रतिनिधि सभा के सदस्य हैं।
वह इजराइल के कट्टर समर्थक भी हैं और नीदरलैंड के दूतावास को यरूशलम स्थानांतरित करने तथा रामल्ला में नीदरलैंड राजनयिक पद को समाप्त करने के भी पक्ष में हैं।
कट्टरपंथी राजनीति के लिए महशूर वाइल्डर्स बहुत हाजिरजवाब भी हैं । उन्हें अपनी दो बिल्लियों से बहुत प्यार है। स्नोएत्जे और प्लुइसजे नामक इन दिनों बिल्लियों के ‘एक्स’ पर अपने अपने एकाउंट हैं और दोनों के करीब 23,000 फोलोअर्स हैं। (एजेंसी)
Former bjp spokesperson nupur sharma supports geert wilders can become prime minister of netherlands
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














