US Florida Plane Crash: फ्लोरिडा में क्रैश लैंडिंग के दौरान हाइवे पर कार से टकराया प्लेन
Highway Crash Landing: अमेरिका के फ्लोरिडा में व्यस्त I-95 हाईवे पर एक छोटे विमान ने इमरजेंसी क्रैश लैंडिंग के दौरान एक चलती कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में विमान के पायलट और यात्री सुरक्षित हैं।
- Written By: प्रिया सिंह
अमेरिका के फ्लोरिडा में हाईवे पर विमान ने इमरजेंसी क्रैश लैंडिंग के दौरान चलती कार को टक्कर मारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Aircraft Collides Car Florida: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक चौंकाने वाला और असामान्य हादसा सामने आया है। सोमवार शाम एक छोटे विमान को व्यस्त हाइवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने जैसे ही विमान को सड़क पर उतारा, वह एक तेज रफ्तार कार से टकरा गया। इस हादसे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने घटना की गंभीरता को दर्शाया है।
फ्लोरिडा में हाइवे पर क्रैश लैंडिंग के दौरान कार से टकराया विमान
अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में सोमवार शाम मेरिट आईलैंड के पास एक बड़ा हादसा हुआ। एक छोटा विमान I-95 हाइवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करते समय सीधे एक कार से जा टकराया। यह हादसा तब हुआ जब Beechcraft 55 मॉडल के विमान के दोनों इंजनों में अचानक पावर लॉस हो गया। विमान में 27 वर्षीय पायलट और उसका हमउम्र साथी सवार थे, जिन्हें कोई चोट नहीं आई। फ्लोरिडा हाइवे पेट्रोल (FHP) के अधिकारियों के मुताबिक, इंजन फेल होने के बाद पायलट को मजबूरी में व्यस्त हाइवे पर उतरना पड़ा।
दुर्घटना का लाइव वीडियो वायरल
हाइवे पर विमान की क्रैश लैंडिंग और कार से टकराने का लाइव वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना की खूब चर्चा हो रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि ट्रैफिक के बीच उतरते समय विमान एक 2023 मॉडल Toyota कार से टकरा गया, जिससे हाइवे पर तुरंत अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, विमान में सवार दोनों लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन यह हादसा हाइवे पर आपातकालीन लैंडिंग के खतरनाक परिणामों को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
INSANE footage: plane lands RIGHT on a car in Brevard County, Florida https://t.co/u8Va7MENN3 pic.twitter.com/TXM1NI41vY — RT (@RT_com) December 9, 2025
हाइवे कई घंटों तक रहा बंद
इस दुर्घटना के बाद राहत और बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। हादसे के कारण I-95 हाइवे की दक्षिणी लेन को 201 माइल मार्कर के पास पूरी तरह से बंद करना पड़ा। जांच और मलबा हटाने का काम कई घंटों तक चला, जिसके कारण लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। हाईवे अगले दिन सुबह करीब 9 बजे जाकर दोबारा यातायात के लिए खोला जा सका।
यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे शांत देश हैं ये, टॉप-10 में भारत और पाकिस्तान नहीं…चीन-अमेरिका भी लिस्ट से बाहर
फ्लोरिडा में उसी दिन दूसरा विमान हादसा
यह और भी दिलचस्प है कि फ्लोरिडा में इसी दिन एक और विमान हादसा हुआ। ऑरलैंडो से 46 मील दूर DeLand इलाके में एक Cessna 172 विमान ने भी इमरजेंसी लैंडिंग की। इस दूसरे हादसे में विमान में सवार दो लोग घायल हुए, लेकिन राहत की बात यह है कि दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। एक ही दिन में दो विमानों का आपातकालीन लैंडिंग करना राज्य के उड्डयन सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करता है।
