समंदर में मौत को मात! Florida Plane Crash के 5 घंटे बाद कोस्ट गार्ड ने बचाई 11 जिंदगियां, ऐसे हुआ चमत्कार

Florida Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा तट के पास एक विमान समुद्र में क्रैश हो गया। 11 यात्री 5 घंटे तक लाइफ राफ्ट पर लहरों से जूझते रहे। कोस्ट गार्ड ने हेलीकॉप्टर से सभी को सुरक्षित बचाया।
Florida Plane Crash: 11 People Miraculously Rescued After 5 Hours Stranded In The Ocean Coast
फ्लोरिडा प्लेन क्रैस (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Florida Plane Crash Rescue: अमेरिका के फ्लोरिडा तट के पास समुद्र में एक बहुत बड़ा विमान हादसा हो गया है। इस भयानक विमान दुर्घटना में 11 लोगों की जान बाल-बाल बच गई है। प्लेन क्रैश होने के बाद सभी लोग करीब 5 घंटे तक एक छोटी लाइफ राफ्ट के सहारे समुद्र में फंसे रहे। तेज लहरों और खराब मौसम के बीच उन्हें कोई भी मदद मिलने की उम्मीद बिल्कुल खत्म हो चुकी थी।

अधिकारियों के अनुसार यह हादसा मंगलवार को उड़ान के दौरान विमान का इंजन खराब होने की वजह से हुआ। पायलट ने बहुत सूझबूझ दिखाते हुए विमान की समुद्र की ऊंची लहरों के बीच इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। इसके बाद अमेरिकी सेना और कोस्ट गार्ड ने अपना हेलीकॉप्टर भेजकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया। इन सभी यात्रियों को सही सलामत समुद्र से बाहर निकालना किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है।

विमान का इंजन खराब होने से हुआ हादसा

अधिकारियों के अनुसार हादसे का शिकार हुआ यह विमान बीचक्राफ्ट 300 किंग एयर टर्बोप्रॉप था जो समुद्र में गिर गया। यह विमान बहामास के ग्रेट अबाको द्वीप स्थित मार्श हार्बर से ग्रैंड बहामा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जा रहा था। मंगलवार को उड़ान के दौरान रास्ते में ही इस छोटे विमान का इंजन पूरी तरह से काम करना बंद कर चुका था। पायलट ने बहुत बहादुरी से फ्लोरिडा के वेरो बीच से करीब 80 किलोमीटर दूर समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी। इसके बाद पायलट ने विमान में मौजूद सभी 10 यात्रियों को सुरक्षित निकालकर पीली लाइफ राफ्ट पर सुरक्षित पहुंचाया। गनीमत रही कि इस इतने बड़े विमान हादसे में केवल तीन लोगों को मामूली चोटें ही आई हैं।

पांच घंटे तक समुद्र में मौत से जंग

यात्रियों के पास मदद के लिए किसी से भी संपर्क करने का कोई भी साधन मौजूद नहीं था। वे लोग तेज तूफान की आशंका के बीच एक तिरपाल के नीचे बैठकर खुद को लगातार बचाते रहे। पूरे पांच घंटे तक सभी यात्री इसी तरह समुद्र की खतरनाक लहरों के बीच अपनी मौत से लड़ते रहे। विमान का इमरजेंसी बीकन सक्रिय होने के बाद अमेरिकी कोस्ट गार्ड को इस बड़े हादसे की खबर मिली। उस समय एयर फोर्स की 920वीं रेस्क्यू विंग की एक टीम पहले से ही ट्रेनिंग मिशन पर थी। उसी टीम को तुरंत इस विशेष बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर तेजी से भेजा गया था।

बचाव दल ने समुद्र में फंसे पीड़ितों को खोजा और दो अतिरिक्त लाइफ राफ्ट तथा खाने-पीने का सामान नीचे गिराया। इसके बाद 3 से 5 फीट ऊंची लहरों के बीच हेलीकॉप्टर से सभी 11 लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला गया। सभी को सही सलामत मेलबर्न ऑरलैंडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाया गया जहां मेडिकल टीम के इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर है।

Navbharat Live
navbharatlive.com