दक्षिणी फिलीपीन में बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 31 लोगों की मौत
- Written By: किर्तेश ढोबले
Image:Twitter
कोताबातो/फिलीपीन: फिलीपीन के एक दक्षिणी प्रांत में रातभर बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और नौ अब भी लापता हैं जबकि कुछ लोग अपने घरों फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पूर्व गुरिल्ला लड़ाकों द्वारा प्रशासित पांच मुस्लिम स्वायत्त प्रांतों के गृह मंत्री नगुइब सिनारिम्बो ने बताया कि मैगुइन्डानाओ प्रांत के तीन शहर प्राकृतिक आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हैं जहां पर बाढ़ में डूबने या मलबे में दबने से अधिकतर मौतें हुई हैं।
सिनारिम्बो ने एसोसिएटेड प्रेस को टेलीफोन पर बताया, ‘‘पूरी रात मूसलाधार बारिश होने से मलबा के साथ पानी पहाड़ों से होते हुए नदियों में आया जिससे बाढ़ आई।” उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद कर रहा हूं कि हताहतों की संख्या नहीं बढ़ेगी लेकिन अब भी कुछ इलाके हैं जहां पर हम नहीं पहुंच पाए हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
साउथ चाइना सी में खत्म होगी चीन की दादागिरी…जापान ने फिलिपींस से मिलाया हाथ, अब क्या करेगा ड्रैगन?
जापान-फिलीपींस ने कसी कमर…Chu-SAM मिसाइल डील से बढ़ी हलचल, अमेरिका और चीन की क्यों टिकी नजर?
इस देश के राष्ट्रपति पर बड़ा आरोप… बहन ने कहा- नशे में डूबा रहता है पूरा परिवार, हलचल तेज
फिलीपींस ने ड्रैगन की ओर मोड़ा ब्रह्मोस, चीनी एयरक्राफ्ट कैरियर पर चलेगा भारतीय ब्रह्मास्त्र?
उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह से बारिश की रफ्तार मद्धम पड़ी है जिससे कई शहरों में बाढ़ का पानी घट रहा है। सिनारिम्बो ने बताया कि मेयर, गवर्नर और आपदा प्रबंधन अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 26 लोगों की मौत पड़ोसी तटीय शहर दातू ओडिन सिन्सुआट और दातु ब्लाह सिन्सुआट में हुई है जबकि पांच लोगों की जान उपी शहर में गई है।
