Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंडोनेशिया के मुसलमानों के लिए क्रिप्टो करंसी को लेकर फतवा, घोषित की गई हराम

  • Written By: आसिफ सईद
Updated On: Nov 12, 2021 | 02:36 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

जकार्ता : इंडोनेशिया (Indonesia) में मुस्लिम (Muslim) धर्म गुरुओं ने बड़ा फैसला लिया है। इंडोनेशिया में धार्मिक नेताओं (Religious Leaders) ने मुसलमानों को बिटकॉइन (Bitcoin) और अन्य क्रिप्टोकरेंसी (Crypto Currency) का उपयोग करने से मना किया है। इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय उलेमा परिषद (एमयूआई) ने गुरुवार को घोषणा की कि क्रिप्टोकरेंसी हराम है। फतवे जारी करते हुए कहा गया है कि, क्योंकि उनमें अनिश्चितता, दांव लगाने और नुकसान के तत्व शामिल हैं। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, धार्मिक नियमों के प्रमुख असरोरुन नियाम शोलेह ने गुरुवार को परिषद द्वारा एक सुनवाई के बाद क्रिप्टो को लेकर बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि, यदि एक वस्तु या डिजिटल संपत्ति के रूप में क्रिप्टोकरेंसी शरिया सिद्धांतों का पालन कर सकती है और साफ फायदा दिखा सकती है तो इसका कारोबार किया जा सकता है।

वैसे एमयूआई के निर्णय का मतलब यह नहीं है कि इंडोनेशिया में सभी क्रिप्टोकरेंसी व्यापार बंद कर दिया जाएगा। लेकिन जानकार मानते हैं कि, इस फैसले से मुसलमानों के क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने पर रोक लग सकती है। वहीं इस बीच खबर है कि, बैंक इंडोनेशिया भी डिजिटल मुद्रा लाने पर विचार कर रहा है, हालांकि अभी तक इस बारे किसी फैसले की घोषणा नहीं की गई है। वहीं ऐसे में आए इस फैसले से इंडोनेशिया में बैंक की डिजिटल करेंसी लाने पर पुनर्विचार की ज़रूरत पड़ सकती है क्यूंकि इंडोनेशिया में सबसे अधिक मुसलमानों की ही आबादी है।    

सम्बंधित ख़बरें

इंडोनेशिया में भारत का पक्ष रखेंगे शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, 64 देशों के लिए ‘मैत्री समूह’ गठित

इंडोनेशिया में फटी धरती! 3 हेक्टेयर खेत निगल गया ये खौफनाक गड्ढा, कुदरत का मंजर देख दहशत में आए लोग; VIDEO

गाजा में शांति के लिए इंडोनेशिया का बड़ा कदम, ट्रंप के प्लान के तहत भेजेगा 8,000 सैनिक; देश में विरोध शुरू

क्रिप्टो एक्सचेंज Gemini में बड़ा भूचाल, 200 कर्मचारियों की छुट्टी, यूरोप-ऑस्ट्रेलिया से कारोबार समेटेगी कंपनी

बता दें कि, बिटकॉइन या क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल मुद्रा प्रणाली है। यह कम्प्यूटर एल्गोरिदम पर बनाई गई है। क्रिप्टोकरेंसी को एक डिजिटल करेंसी भी कहा जाता है। लेकिन इसका कोई रेग्युलेटर नहीं है। यानी क्रिप्टोकरेंसी को कोई कंट्रोल नहीं करता है। 

Fatwa regarding crypto currency for indonesian muslims declared haram for muslims in indonesia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2021 | 02:36 PM

Topics:  

  • Bitcoin
  • Indonesia

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.