एलन मस्क का बच्चा निकला भारतीय! बेटे का नाम ‘शेखर’ रखने की आखिर क्या है असली वजह?

Elon Musk Son Name: दुनिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन एलन मस्क पिता बने हैं। मस्क ने खुद जानकारी दी कि उनकी पार्टनर शिवोन जिलिस ने बेटे को जन्म दिया है। मस्क ने यह भी बताया कि शिवोन की जड़ें...
Elon Musk's child turns out to be Indian! What's the real reason behind naming his son 'Shekhar'?
एलन मस्क का बच्चा निकला भारतीय, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Elon Musk Son Sekhar India: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क पिता बने हैं। उन्होंने अपने ताज़ा पॉडकास्ट में यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनकी पार्टनर शिवोन जिलिस ने एक बेटे को जन्म दिया है।

मस्क ने विशेष रूप से बताया कि शिवोन की जड़ें भारत से जुड़ी हैं और उनका बेटा भी भारतीय मूल के अमेरिकन वैज्ञानिक सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर को सम्मान देने के उद्देश्य से नामित किया गया है। बच्चे का मध्य नाम ‘शेखर’ रखा गया है, जो चंद्रशेखर के उपनाम से प्रेरित है।

बच्चे के बारे में चर्चा तेज

मस्क हाल ही में Zerodha के सह-संस्थापक निखिल कामथ के साथ एक पॉडकास्ट में नजर आए थे, जहां उन्होंने कई व्यक्तिगत मुद्दों पर खुलकर बात की। इसी दौरान उन्होंने अपनी पार्टनर शिवोन जिलिस और बच्चे के बारे में चर्चा की। मस्क ने कहा कि शिवोन “आधी भारतीय” हैं और उन्होंने यह नाम भारतीय मूल के एक महान वैज्ञानिक को श्रद्धांजलि देने के लिए चुना है। सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर को 1983 में फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार मिला था, और वे खगोलभौतिकी के क्षेत्र में विश्वभर में सम्मानित हस्ती हैं।

शिवोन जिलिस कौन हैं?

एलन मस्क ने पॉडकास्ट में यह भी बताया कि शिवोन जिलिस बचपन से कनाडा में पली-बढ़ी हैं और उन्हें कम उम्र में गोद लिया गया था। माना जाता है कि उनके जैविक पिता भारत से थे और एक समय एक्सचेंज स्टूडेंट के रूप में पढ़ाई करने विदेश गए थे। हालांकि, मस्क ने साफ कहा कि उन्हें पूरी कहानी नहीं पता और इसलिए वह और अधिक निजी जानकारी साझा नहीं कर सकते।

शिवोन जिलिस 2017 में न्यूरालिंक से जुड़ीं और आज वहां ऑपरेशंस और स्पेशल प्रोजेक्ट्स की डायरेक्टर हैं। ओंटारियो में जन्मी जिलिस ने येल यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र की पढ़ाई की। दिलचस्प बात यह है कि कॉलेज के दौरान वे आइस हॉकी टीम की गोलकीपर भी रहीं। पढ़ाई के बाद उन्होंने IBM, Bloomberg और बाद में Bloomberg Beta में काम किया, जहां उन्होंने स्टार्टअप्स से जुड़े प्रोजेक्ट्स को संभाला।

भारतीय पेशेवरों ने की तारीफ

पॉडकास्ट में एलोन मस्क ने अमेरिका में भारतीय पेशेवरों की भूमिका पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को भारतीय टैलेंट से बहुत फायदा हुआ है और उनके योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता। मस्क ने टेक, विज्ञान और कॉर्पोरेट सेक्टर में भारतीयों के वैश्विक प्रभाव की सराहना की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com