ईद का तोहफा! रमजान में UAE की दरियादिली, 500 भारतीयों समेत 1500 कैदी जेल से मुक्त
UAE Eid News: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने फरवरी में ईद के अवसर पर कैदियों को विशेष उपहार देते हुए उनकी रिहाई की घोषणा की थी।
- Written By: अमन उपाध्याय
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने फरवरी के अंत में एक महत्वपूर्ण घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने रमजान से पहले कई कैदियों को माफी देने की बात कही थी। रिपोर्ट के अनुसार, अब रमजान के समाप्त होने पर 1,295 कैदियों की रिहाई का आदेश जारी किया गया है।
वहीं, प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने 1,518 कैदियों को माफ करने की घोषणा की है। रिहा किए गए लोगों में 500 से अधिक भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
नया जीवन शुरू करने का मौका
गौरतलब है कि ईद का त्योहार नजदीक आते ही दुनियाभर में इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इसी अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात ने कैदियों को रिहा करने की घोषणा की है। रमजान के इस पवित्र महीने में यूएई सरकार ने जेलों में बंद कैदियों को नया जीवन शुरू करने का मौका देने का फैसला किया। यह घोषणा फरवरी के अंत में की गई थी। प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कुल 1518 कैदियों को माफी देने का आदेश दिया, जिनमें 500 से अधिक भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। इस फैसले के चलते ये भारतीय इस साल अपने परिवार के साथ ईद मना सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Abraham Accords: ट्रंप का बड़ा दावा, ऐतिहासिक अब्राहम अकॉर्ड्स में जल्द शामिल हो सकता है लेबनान
Iran Attack Kuwait: ईरान ने कुवैत के वाटर प्लांट्स पर किया बड़ा हमला, 90% आबादी के सामने जल संकट
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाकिस्तान ने शुरू की सौदेबाजी! अमेरिका से मांगे 10 अरब डॉलर
Explainer: ईरान ने कर दिया मोसाद वाला कारनामा! इजरायल में खड़ी की जासूसों की फौज, नेतन्याहू की नींद हराम
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
भारतीय प्रवासियों की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश
बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की कुल आबादी का 37.96% हिस्सा भारतीयों का है। दिसंबर 2024 तक, संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय की संख्या 35,68,848 (3.6 मिलियन) थी, जिससे यह दुनिया में भारतीय प्रवासियों की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन गया। यूएई में बसे भारतीयों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सऊदी अरब में ईद की छुट्टियों की घोषणा
रमजान का पवित्र महीना अब समाप्त होने वाला है और सऊदी अरब में ईद की छुट्टियों की घोषणा हो चुकी है। वहां पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों की छुट्टियां 24वें रोजे से, यानी 22 मार्च से शुरू हो गई हैं, क्योंकि सऊदी अरब में रमजान एक दिन पहले शुरू हुआ था। वहीं, प्राइवेट सेक्टर और नॉन-प्रॉफिट सेक्टर के लिए छुट्टियां 29वें रोजे से, यानी 27 मार्च से शुरू हो गई।
