-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Educational Institutions Opened In Bangladesh After Being Closed For A Month
बांग्लादेश में स्थितियां सामान्य होने की ओर, खोले गए एक महीने से बंद शैक्षिक संस्थान
- Written By: साक्षी सिंह
विरोध प्रदर्शनों के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर जाना पड़ा था। वहीं बांग्लादेश में 17 जुलाई को शिक्षण संस्थान अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। इन्हें छात्रों के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा होने के कारण एक महीने से अधिक समय पहले बंद कर दिया गया था।

ढाका विश्विद्यालय (फाइल इमेज) फोटो सोर्स: सोशल मीडिया
ढाका: बांग्लादेश में विश्वविद्यालयों, माध्यमिक स्कूलों और कॉलेजों समेत सभी शिक्षण संस्थानों को खोलने का आदेश दिया गया। ये आदेश आज यानी रविवार को दिया गया। इन्हें छात्रों के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा होने के कारण एक महीने से अधिक समय पहले बंद कर दिया गया था।
विरोध प्रदर्शनों के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर जाना पड़ा था। वहीं बांग्लादेश में 17 जुलाई को शिक्षण संस्थान अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए थे।
ये भी पढ़ें:-शाही मंजूरी के बाद पाएटोंगटार्न चिनावाट ने थाईलैंड के प्रधानमंत्री पद की संभाली कमान
सम्बंधित ख़बरें
Watch: बांग्लादेश ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, इस भारतीय अधिकारी ने डिप्लोमैट को लगाई फटकार, कर दी बोलती बंद
मैं मौत से नहीं डरती… शेख हसीना का बड़ा ऐलान, बोलीं- दिसंबर में लौट जाएंगी बांग्लादेश
10 जुलाई का इतिहास: जब पाकिस्तान ने आखिरकार बांग्लादेश को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में दी मान्यता
ढाका के पास NCP की रैली में जोरदार बम धमाका, शेख हसीना विरोधी मार्च में मची अफरा-तफरी; कई घायल
नौकरियों में आरक्षण से संबंधित प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर हाल में हुए आंदोलन के दौरान हिंसा भड़कने पर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेश में 17 जुलाई को शिक्षण संस्थान अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए थे।
शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी संस्थानों को खोलने का निर्देश जारी किया था। एक महीने बंद रहने के बाद रविवार को सभी शिक्षण संस्थान खोल दिए गए। बांग्ला समाचार चैनल समय टीवी के मुताबिक, उप सचिव मोसम्मात रहीमा अख्तर की ओर से 15 अगस्त को एक अधिसूचना जारी की गई थी जिसमें कहा गया था।
मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के निर्देश के बाद 18 अगस्त से सभी शैक्षिक संस्थानों में शिक्षण गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है।
ये भी पढ़ें:-Bangladesh: भारत के पीछे लगा बांग्लादेश, सत्ता हस्तांतरण प्रक्रिया में मांग रहा सहयोग
डेली स्टार की खबर के अनुसार, सुबह के समय स्कूली छात्र यूनिफॉर्म पहने अपने संस्थानों की ओर जाते देखे गए, जिनमें से कई के साथ उनके अभिभावक भी थे। शैक्षिक संस्थानों के खुलने के कारण ढाका शहर के कई स्थानों पर वाहनों की भरमार देखी जा रही है। बांग्लादेश में साप्ताहिक कार्य दिवस रविवार से गुरुवार तक होता है। (एजेंसी)
Educational institutions opened in bangladesh after being closed for a month
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नैनीताल में शराब के नशे में धुत पर्यटकों का हंगामा, स्कॉर्पियो से तीन वाहनों को मारी टक्कर
Jul 11, 2026 | 02:41 PMBhandara News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सरकार से मांग, काल्पनिक वेतनवृद्धि देकर पेंशन लाभ देने की अपील
Jul 11, 2026 | 02:36 PMबारुईपुर कांड: मारे गए निर्दोष इंद्रजीत के परिवार से मिले CM सुवेंदु, ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
Jul 11, 2026 | 02:35 PMसोशल मीडिया पर ‘पाकिस्तानी गैंगस्टर’ से संपर्क पड़ा भारी; नागपुर और विदर्भ से 17 युवक गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 02:33 PMभूकंप ने उजाड़ दिया पूरा इलाका, वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या 4,118 हुई; बचाव अभियान अब भी जारी
Jul 11, 2026 | 02:32 PMफीफा वर्ल्ड कप में मिकेल मेरिनो ने रचा ऐसा इतिहास, दुनिया का कोई खिलाड़ी आज तक नहीं कर पाया ये कारनामा
Jul 11, 2026 | 02:29 PMमुंबई-पुणे रेल मार्ग पर ट्रैक बहाली में बारिश का झटका: 15 मीटर भराव बहा; रविवार को मध्य रेलवे पर मेगा ब्लॉक
Jul 11, 2026 | 02:29 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














