-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Earthquake Tremors Continue In Myanmar Mandalay Shaken Again With 51 Magnitude
Myanmar Earthquake: म्यांमार में भूकंप के झटकों का सिलसिला जारी, एक बार फिर 5.1 तीव्रता से लड़खड़ाया मांडले
- Written By: सौरभ शर्मा
Myanmar Earthquake UPdate: म्यांमार-थाईलैंड में 28 मार्च को 7.7 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही से हजारों मौतें हो चुकी हैं। फिर 5.1 तीव्रता का झटका मांडले के उत्तर-पश्चिम में 13 मील दूर महसूस हुआ।

म्यांमार में भूकंप के झटकों का सिलसिला
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: म्यांमार में एक बार फिर भूकंप का 5.1 तीव्रता का झटका महसूस किया गया है। बता दें कि 28 मार्च से ही म्यामांर में भूकंम के छटकों का सिलसिला लगातार जारी है। अभी रविवार को म्यांमार में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 के आसपास मापी गई है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 रही थी। झटका मांडले के निकट 13 मील की दूली पर स्थित उत्तर-पश्चिम में महसूस किया गया। इसी बीच, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 4.6 रही थी। वहीं, यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) का कहना है कि भूकंप की तीव्रता 5.2 रही थी।
मांडले में रविवार को दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच भूकंप आया। इससे पहले 28 मार्च को म्यांमार और थाइलैंड में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। कई इमारतें ढह गई थीं और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा था। भूंकप के कारण अब तक 1,644 लोगों की मौत होने और 3,400 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। भूकंप के बाद 139 लोग लापता हैं। यह संख्या बढ़ने की आशंका है।
म्यांमार को भेजी राहत सामग्री
भीषण भूकंप से हुई मौत और तबाही के बीच भारत ने अब तक कुल 40 टन से अधिक की राहत सामग्री म्यांमार के लिए पहुंचाई है। भारत में म्यामार मदद के लिए चलाए जे रहे अपने आपातकालीन मिशन ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत बचाव दलों के साथ हवाई और समंदर दोनो के रास्ते से और सप्लाई भेजकर मदद करी है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार के सैन्य जनरल मिन आंग ह्लाइंग से भी बात की और कहा कि भारत उनके देश में आए भीषण भूकंप से मची तबाही से निपटने की हर एक कोशिशों में उनके साथ एकजुटता से खड़े होकर मदद करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
आधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
होटल से लेकर इमारतों तक सिर्फ आग, जेलेंस्की की चेतावनी के चंद घंटों बाद कीव पर बरसी रूसी मिसाइलें
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बचाव कर्मियों को पहुंचाने वाला भारत पहला देश
भारत ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत सामग्री साथ ही मानवीय सहायत और तलाश एवं बचाव दल भेज रहा है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि भारत अपनी लोकल अथॉरिटीज की मदद से म्यांमार में बचाव कर्मियों को पहुंचाने वाला पहला देश बन गया है। आपको बता दें कि भारत म्यांमार के साथ 1,643 किलोमीटर से अधिक की अपनी लंबी सीमा रेखा साझा करता है।
Earthquake tremors continue in myanmar mandalay shaken again with 51 magnitude
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMपाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













