Earthquake in Northern Chile: उत्तरी चिली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.7 मापी गई तीव्रता
उत्तरी चिली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बृहस्पतिवार देर रात को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 दर्ज की गई है। हल्के झटके महसूस किए जाने के बाद काफी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकलकर आ गए।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
उत्तरी चिली में भूकंप (सौजन्य-सोशल मीडिया)
विदेश डेस्क: कुदरत के कहर से धरती आए दिन कांप रही है। हाल के दिनों भूकंप की कई बड़ी घटनाएं हुई हैं। अब बृहस्पतिवार को उत्तरी चिली में भी भूकंप के जबरदस्त झटकों से धरती हिल गई। लोगों ने देर रात भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 दर्ज की गई है। हल्के झटके महसूस किए जाने के बाद काफी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकलकर भाग आए। हालांकि गनीमत रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
उत्तरी चिली में देर रात भूकंप के झटकों से स्थिति भयावह हो गई। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक भूकंप 178 किलोमीटर की गहराई पर आया था। हालांकि फिलहाल हालात सामान्य बताया जा रहा है। किसी बड़ी समुद्री तूफान या सुनामी को भी लेकर किसी तरह का अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
घबराकर घरों से निकलकर भागे लोग
उत्तरी चिली में शाम से ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया था। तेज हवाएं चल रही थीं। बृहस्पतिवार को अचानक लोगों ने घरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए। घरों में बंद पंखे अचानक हिलने लगे। लोगों को शरीर में भी कुछ कंपन सा महसूस होने लगा जिसके बाद उन्हें भूकंप का एहसास होने पर वे परिवार समेत घरों से बाहर की ओर निकल गए। हालांकि कुछ ही मिनट में हालात सामान्य हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
Bengal Earthquake: बंगाल की खाड़ी में 4.5 तीव्रता का भूकंप, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में लगे झटके
4,333 मौतें… वेनेजुएला में भूकंप के बाद हर तरफ चीख-पुकार, राहत के लिए जुटे 30 हजार लोग
भूकंप ने उजाड़ दिया पूरा इलाका, वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या 4,118 हुई; बचाव अभियान अब भी जारी
China Medog Dam: चीन का सबसे बड़ा मेडोग हाइड्रोपावर बांध बना दुनिया के लिए बड़ा ‘टाइम बम’
काफी देर तक सड़क पर टहलते रहे लोग
भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। सहमे हुए लोगों को घरों की चिंता सताने लगी और वे भगवान से प्रार्थनाएं करने लगे। हालांकि कुछ ही पलों में हालात सामान्य हो गए, लेकिन घबराए लोग अपने घरों में नहीं लौटे। वह परिवार के साथ काफी देर तक घर के बाहर ही सड़कों और फुटपाथ पर घूमते रहे। दोबारा भूकंप आने की संभावना को देखते हुए वह घरों के बाहर ही टहलते रहे।
म्यांमार में भूकंप ने मचाई थी तबाही
चिली से पहले म्यांमार में भारी भूकंप के चलते भारी तबाही मची थी। वहां 24 घंटों में दो बार भूकंप दर्ज किया गया था। कुदरत के कहर ने 1600 से अधिक लोगों की जान ले ली थी। इसके अलावा अभी भी हजारों लोग लापता हैं। कई जगह से अभी भी मलबा उठवाया जा रहा है। हजारों गृहस्थियां बर्बाद हो गई हैं। भारत की ओर से भी म्यांमार में सहायता भेजी गई थी।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सुनामी को लेकर नहीं दी गई चेतावनी
यूएसजीएस (USGS) ने कहा कि स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:21 बजे भूकंप की गहराई 93 किलोमीटर थी। चिली की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के मुताबिक भूकंप को मध्यम तीव्रता का माना गया है। यह भी कहा कि किसी भी संभावित नुकसान की जानकारी नहीं है। अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। सुनामी को लेकर भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
