Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दक्षिण एशिया में कुदरत का कहर! अफगानिस्तान, पाकिस्तान से कश्मीर तक आया भूचाल, लोगों में फैली दहशत

Earthquake News: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और उसके उत्तरी क्षेत्रों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। शनिवार को दोपहर 12:17 बजे (भारतीय समय) के आसपास, भूकंप की तीव्रता 5.9 रिकॉर्ड की गई। इस भूकंप का केंद्र..

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Apr 19, 2025 | 03:10 PM

सांकेतिक तस्वीर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

काबुल: अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान की सीमा क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए। भूकंप की गहराई 86 किमी थी। यह झटके भारतीय समयानुसार 12:20 बजे महसूस किए गए और कुछ सेकंडों तक जारी रहे। इस भूकंप से लोग डर गए, लेकिन फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, गहराई अधिक होने के कारण भूकंप के प्रभाव दूर-दूर तक महसूस हुए।

इसके अलावा, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। शनिवार को इस्लामाबाद और पाकिस्तान के उत्तरी इलाकों में सुबह 11:47 बजे एक बार फिर 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र भी अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में था। राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

एक हफ्ते के भीतर तीसरी बार भूकंप

बता दें कि पाकिस्तान में एक हफ्ते के भीतर तीसरी बार भूकंप आया है। इससे पहले 13 अप्रैल को 5.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था, जिसका केंद्र इस्लामाबाद के पास रावलपिंडी में था। इस भूकंप के झटके पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा (KPK) के कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। लगातार आ रहे भूकंपों के कारण स्थानीय लोग घबराए हुए हैं, और कई स्थानों पर सुरक्षा कारणों से स्कूलों और कार्यालयों को खाली कर दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

152 विमान और ब्लैकआउट, बेडरूम से कैसे दबोचे गए मादुरो? ट्रंप ने किया चौंकाने वाला खुलासा

‘PM मोदी मुझसे खुश नहीं हैं’, टैरिफ और रूसी तेल पर ट्रंप का बड़ा बयान, क्या बढ़ेगी भारत की टेंशन?

ट्रंप के ग्रीनलैंड बयान से यूरोप में भूचाल, डेनमार्क के समर्थन में ब्रिटेन ने अमेरिका को घेरा

‘आओ, मुझे पकड़ो…’, राष्ट्रपति पेट्रो ने ट्रंप को दी खुली चुनौती, कोलंबिया- अमेरिका में टकराव तेज

विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

100 से अधिक बार भूकंप के झटके

भूकंप विशेषज्ञों का कहना है कि 28 मार्च को म्यांमार के मांडले इलाके में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद से दक्षिण और मध्य एशिया में भूकंपीय गतिविधियाँ बढ़ गई हैं। पिछले एक महीने में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान और नेपाल जैसे देशों में 100 से अधिक बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह क्षेत्र हिमालयन फॉल्ट लाइन और यूरेशियन व इंडो-ऑस्ट्रेलियन टेक्टोनिक प्लेट्स के मिलन बिंदु पर स्थित है, जिसे भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है।

लगातार आ रहे भूकंप से लोगों में चिंता

दरअसल, पाकिस्तान एक भूगर्भीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है, जहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टॉनिक प्लेटों का मिलन होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि छोटे भूकंप इन टेक्टॉनिक प्लेटों में संचित ऊर्जा को बाहर निकालने का काम करते हैं, जिससे बड़े भूकंप की संभावना कम Earthquakeहो सकती है। फिर भी, लगातार आने वाले भूकंपों के कारण लोगों में चिंता बनी रहती है।

Earthquake south asia afghanistan pakistan kashmir fear

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2025 | 03:10 PM

Topics:  

  • Afganistan
  • Earthquake
  • Pakistan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.