-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Due To Eruption Of Kilauea Volcano In Hawaii Usa Lava Is Spewing Up To Height Of More Than 150 Feet
इस देश में ज्वालामुखी विस्फोट, 150 फुट से ज्यादा ऊंचा उठ रहा लावा; रुक-रुक के हो रहा धमाका
- Written By: अमन उपाध्याय
दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक, किलाउआ ज्वालामुखी में विस्फोट हो गया है। इस विस्फोट के परिणामस्वरूप लावा 150 फुट से अधिक ऊंचाई तक उछला है।

ज्वालामुखी में विस्फोट, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: मंगलवार को अमेरिका के हवाई में मंगलवार को किलाउआ ज्वालामुखी में विस्फोट हो गया, जिससे 150 फुट से अधिक ऊंचाई तक लावा उछल रहा है। बता दें कि ज्वालामुखी में रुक-रुक कर धमाके हो रहे हैं, जिससे लावे की ऊंचाई और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
अमेरिका के हवाई में स्थित बिग आइलैंड के ‘हवाई वोल्केनोज़ नेशनल पार्क’ में किलाउआ ज्वालामुखी दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है। किलाउआ के शिखर पर 23 दिसंबर से जारी विस्फोटों की श्रृंखला में मंगलवार को 12वां विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के बाद ज्वालामुखी से निकला लावा 150 फीट से अधिक ऊंचाई तक पहुंच गया। हालांकि इस बात का डर है कि बार-बार हो रहे विस्फोटों के कारण लावा और अधिक ऊंचाई तक पहुंच सकता है।
दोपहर तक बढ़ी इसकी रफ्तार
हवाई ज्वालामुखी वेधशाला के अनुसार, सुबह लावा धीमी गति से निकलना शुरू हुआ, लेकिन दोपहर तक इसकी रफ्तार बढ़ गई। लावा की ऊंचाई 150 से 165 फुट तक पहुंच गई और इसके और अधिक ऊंचाई तक जाने की संभावना है। हालांकि, इस विस्फोट से किसी भी रिहायशी इलाके को कोई खतरा नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
ज्वालामुखीय गैसों का उच्च स्तर चिंता का कारण
नेशनल पार्क सर्विस के अनुसार , किलाउआ हवाई का सबसे युवा ज्वालामुखी है, जो पहली बार 280,000 साल पहले पानी के नीचे बना था। 1983 से यह कभी-कभी फटता रहा है । जानकारी के मुताबिक, ज्वालामुखी से निकले टुकड़े और “ज्वालामुखीय गैसों का उच्च स्तर” चिंता का कारण बना हुआ है, क्योंकि ये हवा के साथ रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ सकते हैं। हालांकि, इस समय घरों को किसी प्रकार का खतरा नहीं है।
क्या होता है ज्वालामुखी
ज्वालामुखी को एक प्रकार का पहाड़ माना जा सकता है, जिसके नीचे बड़ी मात्रा में पिघला हुआ लावा संग्रहित रहता है। धरती के अंदर भारी मात्रा में जियोथर्मल ऊर्जा होती है, जिससे चट्टानें पिघलकर लावा या मैग्मा का रूप ले लेती हैं। जब यह मैग्मा सक्रिय होता है और ऊपर की ओर दबाव बनाता है, तो ज्वालामुखी विस्फोट होता है। इस दबाव के कारण पहाड़ फट जाता है और पिघला हुआ लावा और गैसें बाहर निकल आती हैं, जिससे यह पहाड़ ज्वालामुखी में बदल जाता है।
Due to eruption of kilauea volcano in hawaii usa lava is spewing up to height of more than 150 feet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













