- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Warning Hamas Israel Gaza War Qatar Doha Summit Netanyahu
एकजुट हुए 54 देश! इजरायल से बदला लेने की तैयारी शुरू, ट्रंप की धमकी से बढ़ा तनाव
Middle East tension: इजरायल ने गाजा पर अपना नियंत्रण स्थापित करना शुरू कर दिया है, जबकि डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को सख्त चेतावनी दी है। इसी बीच, दोहा में हुए हमले के बाद इजरायल के खिलाफ 54 इस्लामिक देश..
- Written By: अमन उपाध्याय

इजरायल से बदला लेने की तैयारी शुरू, (डिजाइन फोटो)
Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच संघर्ष लगातार तेज हो रहा है। हाल ही में इजरायल ने गाजा पर नियंत्रण करना शुरू कर दिया है, जिसके लिए उसने वहां भारी बमबारी की और लोगों को इलाके खाली करने का आदेश भी दिया है। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को चेतावनी दी है कि अगर नागरिकों को ढाल के रूप में इस्तेमाल किया गया तो उन्हें क्षमा नहीं किया जाएगा। दूसरी ओर, 54 अरब इस्लामिक देश इजरायल के खिलाफ एकजुट हो गए हैं और दोहा पर हमले का बदला लेने की तैयारी कर रहे हैं।
इजरायल ने गाजा में भारी बमबारी कर कई इमारतों को तबाह कर दिया है। यह हमला अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के जेरुसलम दौरे के तुरंत बाद हुआ। इजरायली हवाई हमलों में गाजा सिटी का अलगाफरी टॉवर भी ध्वस्त हो गया। इस हमले में कई फिलिस्तीनियों की मौत हुई और कई इमारतें नष्ट हो गई हैं। वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो गाजा संघर्ष को सुलझाने, हमास द्वारा बंधक बनाए गए 48 लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने और गाजावासियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कतर की यात्रा करेंगे।
ट्रंप ने हमास को दी चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को सख्त चेतावनी दी है कि वे नागरिकों को ढाल के रूप में इस्तेमाल करने की गलती न करें। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका को किसी कार्रवाई पर मजबूर होना पड़ा, तो गाजा में हमास का नामो-निशान तक नहीं बचेगा। इस बार कोई मौका या अल्टीमेटम नहीं दिया जाएगा, कार्रवाई सीधे और निर्णायक होगी।
सम्बंधित ख़बरें
दुनिया में फिर लौट रहा है WFH का दौर, श्रीलंका-पाकिस्तान के बाद क्या भारत में भी लगेंगी ये पाबंदियां?
स्लो डेथ…रहस्यमयी बुखार, किडनी फेल और फेफड़ों में पानी, जानिए कितना खतरनाक है हंता वायरस? ले चुका है कई जान
काठमांडू एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान प्लेन में लगी आग, मौत को छूकर वापस लौटे 289 यात्री, मचा हड़कंप
सूटकेस में भरकर तेहरान भेजी गई रकम! ईरान युद्ध के बीच फिर ओबामा पर भड़के ट्रंप, कहा- वो बेवकूफ और कमजोर पर…
54 देशों ने की इमरजेंसी मीटिंग
कतर की राजधानी दोहा में हमास के ठिकानों पर इजरायल के हमलों की निंदा करते हुए 54 अरब और मुस्लिम देशों ने आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में इजरायल की कड़ी आलोचना करते हुए एक संयुक्त बयान जारी करने का निर्णय लिया गया। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने कहा कि दोहा में हमास के वार्ताकारों पर हमला यह दर्शाता है कि इजरायल बंदियों की रिहाई के लिए नहीं बल्कि गाजा पर कब्जा करने के इरादे से काम कर रहा है। अगर इरादे सही होते तो वार्ताकारों को निशाना क्यों बनाता।
यह भी पढ़ें:- ट्रंप का दावा! वेनेजुएला की ड्रग बोट पर अमेरिकी सेना ने किया हमला, इतने लोगों की हुई मौत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि अब कतर पर कोई हमला नहीं होगा। उन्होंने मुस्लिम देशों को भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में इजरायल कतर पर हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्हें पहले कतर पर इजरायल द्वारा किसी संभावित हमले की जानकारी नहीं थी, वरना वे इसे रोकने के लिए कदम उठाते।
Donald trump warning hamas israel gaza war qatar doha summit netanyahu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भीलवाड़ा: डेथ-इंश्योरेंस गिरोह का पर्दाफाश, बीमारों की मौत पर नोट बटोरने वाला खौफनाक सिंडिकेट, ऐसे हुआ खुलासा
May 11, 2026 | 04:25 PMVat Savitri: शनिवार को है वट सावित्री व्रत, ये 7 विशेष नियम तुरंत नोट कर लीजिए
May 11, 2026 | 04:21 PMपत्नी के नाम पर लिया कमरा पहुंचा प्रेमिका के साथ, मुंबई के नामी होटल में की धोखधड़ी, पत्नी ने दर्ज कराया मामला
May 11, 2026 | 04:18 PM‘AIMIM और ओवैसी की जांच हो…’, संजय निरुपम का नासिक TCS कांड की आरोपी निदा खान को लेकर बड़ा हमला
May 11, 2026 | 04:15 PMभ्रष्टाचार और कुपोषण पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना; जानें क्या कहा
May 11, 2026 | 04:12 PMपीएम मोदी के इंधन बचाओ मंत्र पर रोहित पवार का तीखा वार, कहा पहले अपनी सरकार की फिजूलखर्ची राेकें
May 11, 2026 | 04:10 PMमायावती को सता रही ब्राह्मणों की चिंता! योगी सरकार पर उठाए सवाल, कहा- ब्राह्मण समाज उपेक्षित के साथ असुरक्षित
May 11, 2026 | 04:05 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














