Donald Trump Will Not Attend his son's Wedding: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शामिल होने से इनकार कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इस वीकेंड दूसरी शादी करने जा रहे हैं। लेकिन इसमें उनके पिता शामिल नहीं होंगे। ट्रंप का कहना है कि वो इस समय ईरान युद्ध को खत्म करने की कोशिश में लगे हुए है, ऐसे में उनके पास बेटे की शादी में शामिल होने का समय नहीं है। ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका बड़ा बेटा इस वीकेंड शादी करने जा रहा है, जो उसकी दूसरी शादी होगी। लेकिन इस खुशी के मौके पर वो शामिल नहीं हो पाएंगे। क्योंकि वो फिलहाल पूरी तरह से ईरान युद्ध को रुकवानें की कोशिश कर रहें हैं। ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, अगर में शादी में गया तो मीडिया मुझे मारेगा, और अगर नहीं गया तब भी मारेगा। मेरा हाल ऐसा है कि बेटे की बारात भी संभालो और खुद के शुरू किए गए युद्ध को भी।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अपने बेटे की शादी में शामिल होने की कोशिश करुंगा, लेकिन ईरान युद्ध के कारण उनके पास समय नहीं है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 48 साल के डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इस हफ्ते दूसरी शादी करने वाले हैं। लेकिन इसी समय उनके पिता ईरान के साथ चल रहे युद्ध को खत्म करने के समझौते पर काम करेंगे।
इस युद्ध के चलते ट्रंप की लोकप्रियता अमेरिका में काफी घट गई है और नवंबर में मिडटर्म चुनावों होने वाले हैं। ट्रंप को अंदाजा है कि महंगाई और खर्चों के चलते उनके वोटर नाराज है जिसे जल्द दूर नहीं किया गया तो चुनाव जीतने में दिक्कत हो सकती है।
व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस पत्रकारों ने जब ट्रंप से पूछा कि किया वो अपने बेटे की शादी में शामिल होंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि, मैं इसमें जाऊं। यह एक छोटा और प्राइवेट प्रोग्राम होगा। मैं वहां पहुंचने की पूरी कोशिश करूँगा। उन्होंने कहा कि वो अभी ईरान युद्ध को लेकर उलझे हुए हैं और उनके लिए इस शादी की टाइमिंग बहुत खराब है।
यह भी पढ़ें- Marco Rubio India: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा, ऊर्जा और क्वाड पर होगी बात
डॉन जूनियर के नाम से मशहूर डोनाल्ड ट्रंप जूनियर परिवार की लग्जरी रियल एस्टेट कंपनी ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन में एग्जीक्यूटिव संभालते हैं। वो अपने पिता के दक्षिणपंथी MAGA राजनीतिक एजेंडा के बड़े समर्थक है। उन्होंने पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान कहा था कि वो शायद एक दिन राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ सकते हैं।