-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Renames Gulf Of Mexico As Gulf Of America
ट्रंप प्रशासन के ताबड़तोड़ फैसले, गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदला, अब इस नाम से जानी जाएगी खाड़ी
- Written By: अमन उपाध्याय
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर "गल्फ ऑफ अमेरिका" और माउंट डेनाली का नाम बदलकर "माउंट मकेनली" रखने का ऐलान किया है। इस कदम के पीछे ट्रंप प्रशासन का उद्देश्य राष्ट्रीय पहचान को बढ़ाना है।

डोनाल्ड ट्रंप और गल्फ ऑफ मेक्सिको का मैप, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
वांशिगटन: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए गल्फ ऑफ मैक्सिको का नाम बदलकर “गल्फ ऑफ अमेरिका” कर दिया है। इसके साथ ही, अलास्का में समुद्र तल से 20 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित माउंट डेनाली को अब “माउंट मकेनली” के नाम से जाना जाएगा। यह नाम परिवर्तन ट्रंप के चुनावी वादों और उनके पहले संबोधन में किए गए वादों का हिस्सा था।
अमेरिकी प्रशासन के पास खाड़ियों और पहाड़ों के नाम बदलने का अधिकार होता है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में एक बड़ा फैसला लिया था। उन्होंने गल्फ ऑफ मेक्सिको और अलास्का के 20,000 फीट ऊंचे पहाड़ “डेनाली” का नाम बदलकर “माउंट मकेनली” करने का आदेश पर हस्ताक्षर किए थे।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Keir Starmer Resignation: कीर स्टार्मर के इस्तीफे पर ट्रंप का बड़ा हमला, बताई कुर्सी जाने की वजह
अमेरिका की नजर अब श्रीलंका पर: दो सीनियर अधिकारियों का कोलंबो दौरा, सुरक्षा और ट्रेड डील पर होगी अहम चर्चा
कोलंबिया में क्यों जले अमेरिकी झंडे? राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बाद भारी बवाल, जानें क्या है ट्रंप कनेक्शन
गौरतलब है कि 2015 में ओबामा प्रशासन ने इस पहाड़ का आधिकारिक नाम “डेनाली” रखा था। लेकिन ट्रंप ने इसे बदलकर पुराने नाम पर लौटने का फैसला किया। ये बदलाव प्रशासनिक शक्तियों का उपयोग करते हुए किए गए थे, जो अमेरिका में ऐसी प्रक्रियाओं के लिए सामान्य है।
फ्लोरिडा पहले ही कहने लगा था ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’
फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने पहले ही “गल्फ ऑफ अमेरिका” नाम का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। उन्होंने सर्दी की चेतावनी जारी करते हुए गल्फ ऑफ मेक्सिको को ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ के रूप में संबोधित किया था, जिसमें कहा गया कि कम दबाव का एक क्षेत्र “गल्फ ऑफ अमेरिका” को पार कर फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा है।
गवर्नर ने दिया नया नाम
फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने पहले ही गल्फ ऑफ मेक्सिको का नया नाम “गल्फ ऑफ अमेरिका” का उपयोग करना शुरू कर दिया है। उन्होंने मौसम को लेकर भी चेतावनी जारी किया है। उन्होंने एक सर्दी की चेतावनी जारी करते हुए बताया कि एक कम दबाव का क्षेत्र “गल्फ ऑफ अमेरिका” से होकर फ्लोरिडा की दिशा में बढ़ रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के द्वारा ‘गल्फ ऑफ मेक्सिको’ का नाम बदलकर ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ रखने का निर्णय किसी अन्य देश पर कोई असर नहीं डालेगा। दूसरे देशों को इसे अपनाने की आवश्यकता नहीं है। इसे सरल भाषा में कहें तो, यह एक व्यक्तिगत विषय हो सकता है, जो ट्रंप प्रशासन या अमेरिकी नागरिकों की पसंद और आस्था से जुड़ा है।
पहली बार गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम
बता दें कि अगले 30 दिनों में अमेरिकी दस्तावेजों में कई बदले हुए नामों को दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होगी। उदाहरण के तौर पर, अब तक समुद्री क्षेत्रों के नामकरण के लिए कोई आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय समझौता या प्रोटोकॉल नहीं था। 16वीं सदी में जब पहली बार गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम स्पेनिश द्वारा इस्तेमाल किया गया था, तब उसे मैप पर भी दर्ज किया गया था। हालांकि, अमेरिका की खोज 18वीं सदी में, 1776 में हुई थी।
डोनाल्ड ट्रंप के बयान का पलटवार
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेक्सिको की खाड़ी अब भी हमारे लिए और पूरे विश्व के लिए मेक्सिको की खाड़ी ही है, हालांकि इसका नाम बदला जा रहा है। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर कोई नाम बदलने की बात कर रहा है तो अमेरिका को अपना नाम “अमेरिका मेक्सिकाना” या “मैक्सिकाना अमेरिका” रख लेना चाहिए।
Donald trump renames gulf of mexico as gulf of america
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PMHeart Rate : क्या अचानक बढ़ी हार्ट बीट है खतरे की घंटी? जानिए कब सामान्य है और कब तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए
Jun 24, 2026 | 10:08 PMपंजाब में उपराष्ट्रपति से ABVP प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, शिक्षा, छात्र हित और राष्ट्र निर्माण पर हुई चर्चा
Jun 24, 2026 | 10:06 PMमुंबई का सेवेन हिल्स हॉस्पिटल बनेगा 1500 बेड का महा-मेडिकल हब, कैंसर और ट्रांसप्लांट पर होगा विशेष फोकस
Jun 24, 2026 | 10:01 PMलंबे इंतजार के बाद छत्रपति संभाजीनगर में मेघों की जोरदार दस्तक, झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
Jun 24, 2026 | 09:59 PMमोसाद के निशाने पर आसिम मुनीर! जेनेवा शांतिवार्ता के दौरान मारने की रची साजिश, पत्रकार के दावे से हड़कंप
Jun 24, 2026 | 09:59 PMप्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में बदलते अवसरों पर रखी बेबाक राय, बोलीं- अब नए कलाकारों के लिए टूट रही हैं…
Jun 24, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM













