अमेरिका ने डोनाल्ड ट्रंप को ‘कूड़ेदान’ में फेंका! ईरान ने वीडियो जारी किया, मीम्स की आई बाढ़

US Midterm Election: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। डस्टबिन में फेंके गए ट्रंप और मेक अमेरिका ट्रंपलेस अगेन वायरल हुए।
Donald Trump Memes
ट्रंप को कूड़ेदान में फेंकते समय का फोटो।सोर्स: X
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल।

  • डस्टबिन में फेंके गए ट्रंप, 'मेक अमेरिका ट्रंपलेस अगेन' की तस्वीर चर्चा में।

  • पुतिन की नकल करते हुए डस्टबिन में गिरते दिखे अमेरिकी राष्ट्रपति।

Donald Trump Memes Social Media: अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है। शुरुआती चुनावी नतीजों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स, दोनों में बहुमत हासिल कर लिया है। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर ट्रंप को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स अलग-अलग तस्वीरों और वीडियो के जरिए राष्ट्रपति पर तंज कस रहे हैं। इन मीम्स में सबसे ज्यादा चर्चा ट्रंप को डस्टबिन में फेंकने वाले वीडियो की हो रही है।

डस्टबिन में फेंके गए ट्रंप, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उठाकर डस्टबिन में फेंकते दिखाई दे रहे हैं। इस मीम को ईरान इन इंडिया के आधिकारिक एक्स अकाउंट से भी साझा किया गया है। इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी इस वीडियो को पोस्ट करते हुए ट्रंप की चुनावी हार पर निशाना साधा है।

एक अन्य वायरल तस्वीर में अमेरिका की मशहूर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी दिखाई दे रही है। इसके पास लगे झंडे पर 'मेक अमेरिका ट्रंपलेस अगेन' लिखा है। यह ट्रंप के चर्चित चुनावी नारे 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' की तर्ज पर बनाया गया है। चुनावी हार के बाद यूजर्स इस तरह के नारों के जरिए राष्ट्रपति का मजाक उड़ा रहे हैं।

Donald Trump Memes
दुनिया के किस देश के पुरुष सबसे ज्यादा लंबे? भारत, पाकिस्तान, अमेरिका या चीन

पुतिन के पीछे चले ट्रंप, डस्टबिन में जा गिरे

एक्स पर वायरल हो रहे एक अन्य मीम में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सीढ़ियों से फिसलते हुए नीचे उतरते नजर आते हैं। इसके बाद ट्रंप भी उनकी नकल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन संतुलन बिगड़ने से सीधे डस्टबिन में जा गिरते हैं। इस वीडियो को भी अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार से जोड़कर साझा किया जा रहा है।

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों पर एक नजर

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों पर चुनाव हुए हैं। शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी 226 सीटों पर आगे थी, जबकि रिपब्लिकन पार्टी 137 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी।

वहीं, सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए। अब तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक डेमोक्रेट्स ने 19 और रिपब्लिकन ने 12 सीटें जीती थीं। कुल संख्या में डेमोक्रेटिक पार्टी 53 और रिपब्लिकन 43 सीटों पर थी।

गवर्नर पद के चुनाव में भी डेमोक्रेट्स ने बढ़त बनाई। 26 राज्यों के नतीजों में डेमोक्रेटिक पार्टी को 17 और रिपब्लिकन को 9 सीटें मिली थीं। कंसास में भी डेमोक्रेट्स ने करीब 100 साल बाद सीनेट चुनाव में जीत दर्ज की। इससे पहले 1932 में यहां डेमोक्रेटिक पार्टी का सीनेटर चुना गया था।

चुनावी नतीजों ने ट्रंप के सामने राजनीतिक चुनौती बढ़ा दी है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स इस हार को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाओं को दिखा रहे हैं।

Donald Trump Memes
Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट