Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईरानी मंत्री की ललकार: ये हमारे लिए ‘अस्तित्व की जंग’, अमेरिका के साथ रूस भी दे रहा ऐसी धमकी

US-Iran War: ईरान-अमेरिका संघर्ष के सातवें दिन तनाव चरम पर है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए नेतृत्व में दखल की मंशा जताई, तो ईरानी मंत्री ने इसे अस्तित्व की जंग करार देते हुए पलटवार किया है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Mar 06, 2026 | 11:55 AM

ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

US-Iran Conflict: खाड़ी देशों में छिड़े युद्ध को आज सात दिन पूरे हो गए हैं। बीते एक हफ्ते में ईरान ने भारी तबाही झेली है, लेकिन तनाव कम होने के बजाय और गहराता जा रहा है। हालात इतने नाजुक हैं कि अजरबैजान पर ईरानी ड्रोन हमलों के आरोपों और होर्मुज स्ट्रेट में ठप पड़ी आवाजाही ने दुनिया भर की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों ने आग में घी डालने का काम किया है।

ट्रंप की ललकार और ईरान का पलटवार

गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि खामेनेई के बाद ईरान का अगला नेता चुनने में उनकी सीधी भूमिका होगी। इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में खलबली मचा दी है। उधर, रायसीना डायलॉग के दौरान ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने ट्रंप पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति न्यूयॉर्क का मेयर नियुक्त नहीं कर सकता, वह ईरान का भविष्य तय करने की कोशिश कर रहा है।” खतीबजादा ने स्पष्ट किया कि ईरान अमेरिका की ‘फुटबॉल’ मानसिकता के बजाय ‘शतरंज’ की तरह कूटनीति खेल रहा है और यह युद्ध उनके लिए ‘अस्तित्व की जंग’ है।

क्यूबा की ओर मुड़ सकती है अमेरिकी विदेश नीति

इस युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि उनकी अगली प्राथमिकताएं बदल सकती हैं। उन्होंने साफ किया कि ईरान के बाद अमेरिका का रुख क्यूबा की ओर मुड़ सकता है। जानकारों का मानना है कि यह अमेरिकी विदेश नीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है। हालांकि, अभी ट्रंप का पूरा ध्यान इस संघर्ष को अपने पक्ष में खत्म करने पर है। गैस कीमतों में 7% की बढ़ोतरी और अमेरिकी पेट्रोलियम रिजर्व के सवाल पर ट्रंप ने बेपरवाही दिखाते हुए कहा कि उन्हें गैसोलीन की कीमतों से अधिक युद्ध का परिणाम महत्वपूर्ण लगता है।

सम्बंधित ख़बरें

ईरान के क्लस्टर बम हमले से दहला इजराइल… घातक मिसाइल तकनीक के पीछे इन देशों पर गहराया शक

चलती ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, स्टेशन पर घंटों इंतजार करता रहा पति, ऐसी हालत में मिली लाश

ईरान युद्ध के बीच अल-अक्सा मस्जिद में नमाज पर रोक, इजराइल ने सुरक्षा कारणों से उठाया बड़ा कदम

Israel killed Khamenei: 90 दिन पहले ही बन गया था खामेनेई के खात्मे का प्लान, सीक्रेट मीटिंग का बड़ा खुलासा

युद्ध की क्रूरता का शिकार मासूम

इस सैन्य संघर्ष में सबसे बड़ी कीमत आम जनता और बच्चों को चुकानी पड़ रही है। यूनिसेफ की ताजा रिपोर्ट दिल दहलाने वाली है। 28 फरवरी को मिनाब के एक गर्ल्स एलिमेंट्री स्कूल पर हुए हमले सहित अब तक करीब 180 बच्चों की मौत हो चुकी है। एजेंसी ने बताया कि कम से कम 20 स्कूल और 10 अस्पताल युद्ध में क्षतिग्रस्त हुए हैं। यूनिसेफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि युद्ध के दौरान भी स्कूलों और अस्पतालों को ‘सेफ जोन’ माना जाए, क्योंकि मासूमों की मौत युद्ध की सबसे क्रूर सच्चाई है।

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच अल-अक्सा मस्जिद में नमाज पर रोक, इजराइल ने सुरक्षा कारणों से उठाया बड़ा कदम

रूस की चेतावनी और वैश्विक चिंता

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे इस युद्ध का असर अब यूरोप तक पहुंच गया है। रूस ने चेतावनी दी है कि यदि यह संघर्ष जल्द समाप्त नहीं हुआ, तो यूरोप को गैस सप्लाई रोक दी जाएगी। ऐसे में पूरी दुनिया इस वक्त एक बड़े वैश्विक संकट के मुहाने पर खड़ी है, जहां कूटनीति की जगह अब केवल सैन्य धमकियां ले रही हैं। भारत भी स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है और विदेश सचिव ने ईरानी राजदूत से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया है।

Donald trump iran conflict cuba strategy updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 06, 2026 | 11:55 AM

Topics:  

  • Ali Khamenei
  • Donald Trump
  • Israel Iran Tension
  • Latest News
  • Russia
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.