डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका! हश मनी के सभी 34 आरोपों में दोषी करार, जानें क्या है पूरा मामला
हश मनी से जुड़े सभी 34 मामले में डोनाल्ड ट्रंप को दोषी पाया गया है। इस मामले में दो दिन तक सुनवाई चली। ट्रंप की सजा पर 11 जुलाई 2024 को सुनवाई होगी। जिसके बाद उन्होंने जूरी के इस फैसले को अपमानजनक बताया है और कहा है कि असली फैसला पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव के दौरान आएगा।
- Written By: मृणाल पाठक
डोनाल्ड ट्रंप (सौजन्यः सोशल मीडिया)
वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका लगा है। उन्हें शुक्रवार को हश मनी ट्रायल से जुड़े सभी 34 मामलों में दोषी पाया गया है। इस मामले में दो दिन तक सुनवाई चली, जहां 12 सदस्यीय ज्यूरे ने उन्हें 34 आरोपों में दोषी करार दिया है।
यूएस न्यूज नेटवर्क ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट की मानें तो मैनहट्टन जूरी ने डोनाल्ड ट्रंप को हश मनी क्रिमिनल ट्रायल में बिजनेस रिकॉर्ड्स में हेरफेर करने के सभी 34 मामलों में दोषी पाया है। जिसके बाद अब ट्रंप की सजा पर 11 जुलाई 2024 को सुनवाई होगी। इस तारीख को जज जुआन मर्चन सजा सुनाएंगे।
डोनाल्ड ट्रंप- अपमानजनक फैसला
डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है कि उन्हें दोषी करार दिया जाना अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि “असली फैसला” पांच नवंबर, 2024 को राष्ट्रपति चुनाव के दौरान आएगा।
सम्बंधित ख़बरें
जल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
ईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
खत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
Former US President Donald Trump found guilty on all 34 felony charges in hush money trial Read @ANI Story | https://t.co/u8P0JN50HT#Trump #HushMoneyTrial #US pic.twitter.com/35zuy7pQvc — ANI Digital (@ani_digital) May 30, 2024
इतिहास में ऐसा पहली बार
डोनाल्ड ट्रंप का दोषी करार दिया जाना एक ऐतिहासिक फैसला है। अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी मौजूदा या पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ आपराधिक मामला चलाया गया है और उसे दोषी करार दिया गया है। ट्रंप पर 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनावों से पहले पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के बदले पैसों देने का आरोप लगा था। साथ ही अपने कारोबारी रिकॉर्ड में हेरफेर करने के भी 34 आरोप थे। उन्हें इन सभी आरोपों में दोषी पाया गया है।
क्या है मामला
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने 2006 में स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ यौन संबंध बनाए थे। यह मामला 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान काफी चर्चा में था। जिसके बाद स्टॉर्मी इस मामले को सार्वजनिक करने की धमकी दे रही थी, इसी वजह से उसे चुप कराने के लिए ट्रंप ने उन्हें गुपचुप तरीके से पैसे दिए थे।
ट्रंप ने डेनियल्स को 1 लाख 30 हजार डॉलर दिए थे। इस भुगतान को छिपाने के लिए उन्होंने व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी की थी, अब इसी मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया है। वहीं इससे पहले स्टॉर्मी डेनियल्स ने कोर्ट को बताया था कि ट्रंप ने उनसे पूछा था कि क्या उन्होंने यौन रोग (STD) को लेकर टेस्ट कराया है।
