-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Chose Marco Rubio As Foreign Minister Know Him About India
डोनाल्ड ट्रंप ने मार्को रुबियो को चुना विदेश मंत्री, जानिए कैसा है भारत के प्रति इनका रवैया
- Written By: साक्षी सिंह
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रुबियो को विदेश मंत्री चुना। 53 वर्षीय रुबियो को भारत का दोस्त माना जाता है। वह भारत-अमेरिका संबंधों के समर्थक रहे हैं।

तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप और मार्को रुबियो
वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रुबियो को विदेश मंत्री चुना। 53 वर्षीय रुबियो को भारत का दोस्त माना जाता है। वह भारत-अमेरिका संबंधों के समर्थक रहे हैं। साथ ही पीएम मोदी ने माइकल वाल्ट्ज को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुना है।
वाल्ट्ज भी भारत के पुराने समर्थक रहे हैं और वर्षों से भारत एवं भारतीय अमेरिकियों के लिए ‘कांग्रेसनल कॉकस’ के सह-अध्यक्ष भी रहे हैं। ट्रंप ने रुबियो को विदेश मंत्री तथा वाल्ट्ज को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुन कर अपने दूसरे प्रशासन के तहत भारत और अमेरिका के संबंधों को और मजबूत करने की गारंटी दी है।
ये भी पढ़ें:-ब्रिटेन में बीजेपी ने की प्रवासी भारतीय ‘चलो इंडिया’ कैंपेनिंग की अपील, पीएम मोदी की पहल को दे रहे धार
सम्बंधित ख़बरें
सीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम
FIFA वर्ल्ड कप में बेईमानी पर उतरे ट्रंप! रेड कॉर्ड मिले खिलाड़ी का सस्पेंशन रद्द, UEFA ने जताया विरोध
डोनाल्ड ट्रंप के फोन से FIFA ने बदले नियम! USA की टीम में किया बड़ा उलटफेर, बेल्जियम ने पावरगेम का लगाया आरोप
रुबियो और वाल्ट्ज को ऐसे समय पर इन दोनों पदों के लिए चुना गया है जब रिपब्लिकन पार्टी ने अमेरिकी संसंद में बहुमत हासिल कर लिया है जिससे ट्रंप इसके दोनों सदनों पर नियंत्रण रख सकेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की भूमिका के लिए सीनेट की मंजूरी की जरूरत नहीं होती। ट्रंप की टीम की ओर से इन नामों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
फ्लोरिडा के सीनेटर रिक स्कॉट ने कहा कि मैं अपने दोस्त और हमारे अगले विदेश मंत्री मार्को रुबियो के लिए बहुत खुश हूं। वह दुनिया भर में अमेरिकियों का नेतृत्व करेंगे, खासतौर पर लैटिन अमेरिका का क्योंकि वह अमेरिका का सम्मान और साहस के साथ प्रतिनिधित्व करते हैं। स्कॉट सीनेट में ‘मेजॉरिटी लीडर’ बनना चाहते हैं, हालांकि वर्तमान में डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर यह पद संभाल रहे हैं।
वाल्ट्ज ‘आर्मी नेशनल गार्ड’ के सेवानिवृत्त अधिकारी और पूर्व सैनिक रह चुके हैं। वह ट्रंप के कट्टर समर्थक रहे हैं। उन्हें चीन के प्रति कठोर रुख रखने वाला माना जाता है और उन्होंने ही कोविड-19 की उत्पत्ति तथा चीन में मुस्लिम उइगर आबादी के उत्पीड़न के कारण बीजिंग में 2022 में हुए शीतकालीन ओलंपिक का अमेरिका द्वारा बहिष्कार करने का आह्वान किया था।
अमेरिका की समाचार वेबसाइट द हिल में जारी खबर के मुताबिक, वाल्ट्ज 2019 से सांसद हैं। उन्होंने यूरोप से यूक्रेन को और अधिक समर्थन देने तथा अमेरिका से उसके समर्थन में और अधिक सख्ती बरतने का आह्वान किया है।
ये भी पढ़ें:-ट्रंप से मिली करारी हार के बाद भी राष्ट्रपति बनेंगी कमला हैरिस! अमेरिका में उठी मांग
ट्रंप ने इससे पहले दिन में न्यूयॉर्क के पूर्व सांसद ली ज़ेल्डिन को ‘द यूनाइटेड स्टेट्स एनवायरनमेंटल प्रोटेक्टिव एजेंसी’ (EPA)) के प्रशासक का पद संभालने के लिए कहा। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के तौर पर सांसद एलिस स्टेफनिक को चुना है। (एजेंसी)
Donald trump chose marco rubio as foreign minister know him about india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 09 जुलाई LIVE: मेलबर्न में आज ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Jul 09, 2026 | 06:28 AMBirthday Horoscope: 9 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें करियर और धन का वार्षिक भविष्यफल
Jul 09, 2026 | 06:15 AMकोमोलिका बनकर घर-घर में छाईं उर्वशी ढोलकिया, तलाक के बाद अकेले पाले दो बेटे, संघर्ष से बनीं टीवी की फेमस विलेन
Jul 09, 2026 | 06:00 AMMaharashtra Weather: आज कोंकण और पुणे में भारी बारिश का अलर्ट; घर से निकलने से पहले जानें अपने जिले का हाल
Jul 09, 2026 | 05:55 AMYouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
Jul 09, 2026 | 04:07 AMAaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














