‘पगला गए हैं पुतिन..’, यूक्रेन पर रूसी हमले से दहली दुनिया, ट्रंप हुए आगबबूला
रूस के यूक्रेन पर हमलों से नाराज ट्रंप ने पुतिन की तीखी आलोचना की है, कहा पुतिन पागल हो गए हैं और बिना वजह लोगों को मार रहे हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
ट्रंप ने दी पुतिन को खुली धमकी, (डिजाइन फोटो)
वाशिंगटन: रूस द्वारा लगातार तीसरी रात कीव और अन्य यूक्रेनी शहरों पर ड्रोन एवं मिसाइल हमले किए जाने के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि वह ‘‘पूरी तरह उन्मादी हो गए” हैं। ट्रंप ने रविवार रात सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’ में लिखा, ‘‘रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मेरे हमेशा से बहुत अच्छे संबंध रहे हैं लेकिन उन्हें कुछ हो गया है। वह बिल्कुल उन्मादी हो गए हैं।”
उन्होंने कहा कि पुतिन ‘‘बहुत से लोगों की अनावश्यक रूप से जान ले रहे हैं।” उन्होंने कहा कि ‘‘बिना किसी कारण के यूक्रेन के शहरों में मिसाइल और ड्रोन दागे जा रहे हैं।” रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और देश के अन्य क्षेत्रों पर ड्रोन और मिसाइल से बड़े पैमाने पर हमला किया, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
सबसे बड़ा हवाई हमला
यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, यह हमला फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण करने के बाद से सबसे बड़ा हवाई हमला है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि अगर पुतिन पूरे यूक्रेन पर कब्जा करना चाहते हैं तो इससे ‘‘रूस का पतन होगा!” ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को लेकर भी निराशा व्यक्त की।
सम्बंधित ख़बरें
Enriched Uranium: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अपना एनरिच्ड यूरेनियम सौंपे या तुरंत नष्ट करें
नवभारत विशेष: अकेले पड़ते ट्रंप को याद आए प्रधानमंत्री मोदी, जरूरत पड़ने पर मदद का ऑफर दिया
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
बांग्लादेश के ‘डोनाल्ड ट्रंप’ भैंसे की होगी ईद पर कुर्बानी, लोगों ने हेयरस्टाइल देख बताया था ट्रंप का हमशक्ल
उन्होंने कहा कि वह ‘‘जिस तरह से बात कर रहे हैं, उससे वह अपने देश को कोई फायदा नहीं पहुंचा रहे।” ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘उनके मुंह से निकली हर बात समस्याएं पैदा करती हैं। मुझे यह पसंद नहीं है और बेहतर होगा कि इसे रोका जाए।”
रूस ने किया बड़ा हवाई हमला
बीती रात रूस ने यूक्रेन के कई बड़े शहरों पर एक साथ सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन बरसाए, जिससे पूरे देश में दहशत फैल गई। अब तक के सबसे बड़े हवाई हमले में 13 लोगों की जान चली गई, जिनमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। राजधानी कीव, खारकीव और खमेलनित्सकी जैसे शहरों में बड़े पैमाने पर तबाही हुई। इस हमले के बाद यूक्रेन ने अमेरिका और पश्चिमी देशों से सख्त कार्रवाई की मांग की है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
