ग्रीनलैंड पर डोनाल्ड ट्रंप का विवादित पोस्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Greenland US Territory Trump Post: ग्रीनलैंड पर अमेरिकी कब्जे को लेकर जारी विवाद अभी भी शांत नहीं हो रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार यह दोहरा चुके हैं कि वे किसी भी हालत में ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाने पर अड़े रहेंगे। इस रुख के चलते यूरोपीय देश उनसे नाराज हैं, लेकिन ट्रंप पर इसका कोई असर नजर नहीं आता।
उन्होंने मंगलवार को एक बार फिर ग्रीनलैंड पर अमेरिकी कब्जे को लेकर अपनी बात दोहराई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ट्रुथ सोशल पर एक एआई फोटो शेयर किया। जिसमें वो उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और रक्षा सचिव मार्को रुबियो के साथ ग्रीनलैंड पर अमेरिका झंड़ा गाड़ते नजर आ रहे। फोटो में ग्रीनलैंड अमेरिकी क्षेत्र स्थापना 2026 लिखा नजर आ रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में इस मामले पर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि, हमें इसकी आवश्यकता है। डेनमार्क के लोग अद्भुत हैं और मैं जानता हूं कि उनके नेता बहुत अच्छे हैं, लेकिन वे वहां जाकर इसका नियंत्रण नहीं कर सकते। नाव 500 साल पहले गई थी, इसका मतलब यह नहीं कि आपको संपत्ति का अधिकार मिल जाता है। हम इस पर विभिन्न लोगों से बात करेंगे। हमें जबरदस्त सफलता मिली है।”
Donald J. Trump Truth Social Post 01:00 AM EST 01.20.26 President Trump posts a photo holding the U.S. flag along with JD Vance and Marco Rubio that indicates that Greenland will become U.S. territory sometime in 2026. pic.twitter.com/ogKImcFd3W — Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) January 20, 2026
उन्होंने नाटो में अपनी भूमिका का भी उल्लेख किया और दावा किया कि उनके प्रयासों के बिना संगठन अस्तित्व में नहीं रहता। ट्रंप ने कहा “मैंने नाटो को 2% के बजाय 5% योगदान देने के लिए राजी किया। मैंने किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति से कहीं अधिक काम किया है। अब हमारी सेना का पुनर्निर्माण और भी तेज गति से जारी है। हम ही एकमात्र ऐसी शक्ति हैं जो विश्व भर में शांति सुनिश्चित कर सकती है”।
यह भी पढ़ें: ईरान में प्रदर्शनकारियों को अल्टीमेटम… सरेंडर करने के लिए 3 दिन की मोहलत और आर्थिक सुधार का वादा
डोनाल्ड ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस में शामिल न होने को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को धमकाया। ट्रंप ने कहा कि अगर मैक्रों बोर्ड ऑफ पीस में शामिल नहीं होते हैं, तो वह फ्रांस की वाइन और शैम्पेन पर 200% टैरिफ लगा देंगे, और तब वह ज़रूर शामिल हो जाएंगे। इसके साथ ही ट्रंप ने… pic.twitter.com/cz0uSTCg0i — Ankit Kumar Avasthi (@kaankit) January 20, 2026
इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को धमकी दी कि अगर वे बोर्ड ऑफ पीस में शामिल नहीं होते हैं तो अमेरिकी वाइन और शैम्पेन पर 200% टैरिफ लगाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मैक्रों “बहुत जल्द अपने पद से बाहर होने वाले हैं।” ट्रंप के अनुसार, मैक्रों ने उन्हें निजी संदेश में समर्थन व्यक्त किया, लेकिन ग्रीनलैंड में उनके कदम को समझ नहीं पा रहे थे।