- Hindi News »
- World »
- Did A Student Movement Really Cause A Coup In Bangladesh After Sheikh Hasinas Resignation
क्या सच में एक छात्र आंदोलन ने बांग्लादेश में कर दिया तख्तापलट! सड़कों पर चारों तरफ मचा कत्लेआम
शेख हसीना ने बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए देश छोड़ने का फैसला किया, हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद बांग्लादेश बेकाबू तो था ही लेकिन अब बेसहारा भी हो गया। जारी रिपोर्ट की माने तो बांग्लादेश में शेख हसीने के इस्तीफे के बाद 100 लोगों की मौत हो गई वहीं सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।
- Written By: शुभम पाठक

बांग्लादेश हिंसा (सोर्स सोशल मीडिया)
ढाका: बांग्लादेश में आरक्षण के मुद्दे पर पनपे छात्र आंदोलन के बारे कभी किसी ने सोचा नहीं था कि बांग्लादेश की सत्ता में भूचाल लाने में इस आंदोलन की ही भूमिका रहने वाला है। छात्र आंदोलन इतना तीव्र और हिंसक हो गया कि आज इसके प्रभाव से पूरा बंग्लादेश दहल उठा है। बांग्लादेश की सड़कों पर चारों-तरफ खूनखराबा हो रहा है, अगजनी से लेकर पीएम आवास तक सब पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया है।
शेख हसीना ने बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए देश छोड़ने का फैसला किया, हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद बांग्लादेश बेकाबू तो था ही, लेकिन अब बेसहारा भी हो गया। जारी रिपोर्ट की माने तो बांग्लादेश में शेख हसीने के इस्तीफे के बाद 100 लोगों की मौत हो गई। वहीं सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। अब ऐसे महौल में सवाल ये खड़ हो रहा है कि क्या सच में एक छात्र आंदोलन के कारण बांग्लादेश का तख्तपलट गया।
एक दिन में 100 से ज्यादा मौत
बांग्लादेश में छात्र आंदोलन एक मौत का फरमान बन गया। जहां आरक्षण के मुद्दें से शुरू हुए आंदोलन ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली। बांग्लादेश में तख्तपलट होने के बाद शेख हसीना के पीएम पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद भी बांग्लादेश में हिंसा थम नहीं रही है। पिछले 24 घंटे में बांग्लादेश में फैली हिंसा में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद सोमवार रात ढाका में माहौल काफी खराब रहा। कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुईं। इसके साथ ही कई सारे हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या?
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
इजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
ये भी पढ़ें:-‘लोग ऐसे कपड़े पहनते हैं कि नजरें झुक जाती हैं’ जानें संसद में सपा नेता राम गोपाल यादव ने क्यों कही ऐसी बात
शेख हसीने के बेटे ने किया खुलासा
बांग्लादेश की बिगड़ते हालात और शेख हसीने के बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने अपनी मां को सत्ता से हटाए जाने के पीछे बाहरी शक्तियों का हाथ होने की बात कहते दिख रहे है। इतना ही नही सजीब का मानना है कि बांग्लादेश में जो स्थिति बनी है, उसके पीछे अमेरिका का भी हाथ हो सकता है। हालांकि वे पाकिस्तान का हाथ होने की भी बात कर रहे हैं।
अमेरिका पर साधा निशाना
सजीब वाजेद ने आगेकहा कि मैं यह तो बता तो नहीं सकता कि ये किसने किया है। लेकिन हमारा यह संदेह है कि इसके पीछे पाकिस्तान या अमेरिका हो सकते हैं। कौन जानें शायद पाकिस्तान तो ऐसा करेगा ही क्योंकि वो कभी नहीं चाहता कि बांग्लादेश में मजबूत सरकार बने। वो ऐसे ही भारत को परेशान करना चाहता है।
इसके साथ अमेरिका के बारे में बात करते हुए सजीब बोले कि पाकिस्तान की ही तरह अमेरिका भी बांग्लादेश में मजबूत सरकार नहीं चाहता, वो बांग्लादेश में कमजोर सरकार की इच्छा रखता है। वो एक ऐसी सरकार चाहता है जिसे वह कंट्रोल कर सके और वो शायद शेख हसीना को नियंत्रित नहीं कर पाए।
कई नेता, मंत्रियों के घर पर किया हमला
बात केवल पीएम आवास तक ही नहीं रही, उग्र प्रदर्शनकारियों ने पीएम आवास के साथ-साथ राजधानी ढाका और उसके बाहर हसीना की अवामी लीग सरकार के मंत्रियों, पार्टी सांसदों और नेताओं के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी हमला किया गया। इसके साथ ही हिंदू मंदिरों पर हमला किया और बड़े पैमाने पर लूटपाट की जिसमें करीब 100 लोगों की जान भी चली गई।
ये भी पढ़ें:-बांग्लादेश हिंसा से और गर्माएगी बंगाल की राजनीति, अब ममता दीदी का स्टैंड पर टिकी है सबकी निगाहें
अभी तक 500 से ज्यादा मौत
मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश हिंसा में एक चौकाने वाला रिपोर्ट भी सामने आया है जिसमें शेख हसीना के इस्तीफ़े से पहले भी बांग्लादेश में 24 घंटे के अंदर 100 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी। वहीं बात अगर ओवरऑल मौतों की करें तो शुरूआत से यानी 16 जुलाई से अब तक बांग्लादेश में करीब 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
Did a student movement really cause a coup in bangladesh after sheikh hasinas resignation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या?
May 18, 2026 | 12:03 PMकेरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
May 18, 2026 | 11:49 AMइजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
May 18, 2026 | 11:48 AMमहाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 18, 2026 | 11:45 AMअकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:44 AM…तो देश में रहने का अधिकार नहीं, वंदे मातरम के विरोध पर मौलाना मदनी पर भड़कीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल
May 18, 2026 | 11:42 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM










