अमेरिका के कई इलाकों में विनाशकारी बवंडर, केंटकी में 50 लोगों की मौत की आशंका
- Written By: आसिफ सईद
Representative Photo/File
वाशिंगटन: अमेरिका (America) के कई इलाके भीषण बवंडर (तूफान) (Tornado) की चपेट में आ गए हैं। इस में अकेले अमेरिका के केंटकी (Kentucky) में कम से कम 50 लोगों की मौत (Death) होने की खबर है। केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर (Governor Andy Beshear) ने कहा है कि, केंटकी और अन्य अमेरिकी राज्यों में शुक्रवार देर रात और शनिवार की शुरुआत में आए बवंडर के विनाशकारी प्रकोप के बाद कम से कम 50 लोगों की मौत होने की संभावना है।
आर्कन्सास का एक नर्सिंग होम और दक्षिणी इलिनोइस में अमेजन का एक गोदाम शुक्रवार रात एक बवंडर (तूफान) (Tornado) की चपेट में आ गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। खराब मौसम के कारण टेनेसी में तीन लोगों की मौत हो गई। तूफान के कारण अमेजन के गोदाम की छत ढह जाने से कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। मिसौरी में भीषण तूफान के कारण एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली।
At least 50 people dead after tornado hits US state of Kentucky, says Governor Andy Beshear pic.twitter.com/1xZpK3Fc8r — ANI (@ANI) December 11, 2021
टेनेसी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता डीन फ्लेनर ने कहा कि टेनेसी में, राज्य के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में लेक काउंटी में तूफान से दो मौतें हुई हैं जबकि पड़ोसी ओबियन काउंटी में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। फ्लेनर ने कहा कि टेनेसी के स्वास्थ्य विभाग ने मौतों की पुष्टि की है, हालांकि तत्काल कोई अन्य विवरण जारी नहीं किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
World War 2 के बाद होता सबसे बड़ा हमला! बातचीत से पहले ट्रंप ने ईरान को उकसाया
Iran US Talks: ईरान ने अमेरिका से बातचीत की खबरों को किया खारिज, होर्मुज स्ट्रेट पर बताया नया प्लान
हमास के हथियार डालने वाले प्लान पर इजरायल ने उठाए सवाल, ट्रंप को बताई बड़ी चिंता
US Naval Strength: इजराइल की रक्षा के लिए अमेरिका के पास पर्याप्त नेवल ताकत नहीं, जनरल की चेतावनी
अधिकारी ने पहले ओबियन काउंटी में दो मौतों की सूचना दी थी। क्रेगहेड काउंटी के न्यायाधीश मार्विन डे ने ‘कैत-टीवी’ को बताया कि उत्तरी आर्कन्सास के मोनेट मोनोर इलाके में बवंडर उठने के बाद कम से कम पांच अन्य लोग घायल हो गए और 20 लोग फंस गए। टीवी चैनल ने खबर दी कि ट्रूमैन से आपदा बचावकर्मी और जोनेसबोरो से पुलिस एवं दमकलकर्मी मदद के लिए इलाके में पहुंचे हैं। नर्सिंग होम में करीब 90 बिस्तर हैं। सेंट लुइस के टीवी चैनलों की फुटेज में इलिनोइस के एडवर्ड्सविले के पास अमेजन केंद्र पर कई आपातकालीन वाहन नजर आए। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग घायल हुए है, लेकिन कोलिन्सविले, इलिनोइस की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने फेसबुक पर इसे ‘‘बड़े पैमाने पर हताहत होने की घटना” कहा है।
एक अधिकारी ने ‘केटीवीआई-टीवी’ को बताया कि इमारत ढहने के समय रात की पाली में काम कर रहे 100 से अधिक लोगों के उसमें होने की आशंका है। यह छत उस वक्त ढही, जब तेज आंधी और संभवतः एक बवंडर, सेंट लुइस क्षेत्र से होते हुए गुजरा। मिसौरी में सेंट चार्ल्स और सेंट लुइस काउंटी के कुछ हिस्सों में 70 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की सूचना है। सेंट चार्ल्स काउंटी के कम से कम तीन निवासियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और ऑगस्टा, मिसौरी के पास के क्षेत्र में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
