- Hindi News »
- World »
- Defence Ministers Of Asean Countries Will Meet On This Day To Tackle Terrorism
अमेरिका-रूस मिलकर बना रहे टेरेरिज्म पर ये प्लान! भारत में बनेगा रोडमैप, दिल्ली में इस दिन होगी रक्षामंत्रियों की बैठक
आतंकवाद से पीड़ित देश हर प्रकार के आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए एकजुट हो रहे हैं। भले ही उनके आपसी संबंध कितने भी तनावपूर्ण क्यों न हों, इसी को लेकर 19 से 20 मार्च के बीच दिल्ली में आसियान देशों के रक्षामंत्रियों की..
- Written By: अमन उपाध्याय

ASEAN देशों की दिल्ली में होगी बैठक, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: आतंकवाद तेजी से अपना रूप बदल रहा है और तकनीक का इस्तेमाल करके विभिन्न देशों के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इसी खतरे से निपटने के उपायों पर चर्चा करने के लिए ADMM-Plus, यानी आसियान देशों के रक्षामंत्रियों की बैठक आयोजित की जाएगी। यह महत्वपूर्ण बैठक 19 से 20 मार्च के बीच दिल्ली में होगी, जहां आतंकवाद से निपटने के लिए नए रोडमैप पर विचार किया जाएगा।
भारत और मलेशिया संयुक्त रूप से “ASEAN रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस” के तहत आतंकवाद विरोधी एक्सपर्ट वर्किंग ग्रुप (EWG) की 14वीं वार्षिक बैठक का आयोजन कर रहे हैं। इस बैठक में ASEAN के 10 सदस्य देशों में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, वियतनाम, सिंगापुर और थाईलैंड के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
आतंकवाद विरोधी बैठकों की रूपरेखा तैयार
भारत पहली बार आतंकवाद विरोधी विशेषज्ञ कार्य समूह (काउंटर टेररिज्म एक्सपर्ट वर्किंग ग्रुप) की सह-अध्यक्षता कर रहा है। इस बैठक का उद्घाटन 19 मार्च को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह करेंगे। बैठक में आसियान (ASEAN) देशों के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, जापान, चीन, अमेरिका और रूस जैसे आठ डायलॉग पार्टनर देश भी हिस्सा लेंगे। इस बैठक के दौरान 2024 से 2027 तक होने वाली आतंकवाद विरोधी बैठकों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य आतंकवाद और उग्रवाद के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए एक मजबूत और प्रभावी रणनीति बनाना है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान-इजरायल की जंग में मारा गया एक भारतीय, ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमले में हुई मौत
कुवैत में अमेरिका के तीन F-15E ढेर, ईरान नहीं दोस्त ने ही दे दिया दगा! करोड़ों डॉलर का नुकसान
कुवैत में ईरान ने मचाया कोहराम! अमेरिका ने समेटा अपना बोरिया-बिस्तर, दूतावास के पास उठा धुंए का गुबार
ईरान में न्यूक्लियर रेडिएशन का अलर्ट, IAEA के दावे से मचा हड़कंप, कई शहरों को कराना पड़ सकता है खाली
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सात प्रमुख क्षेत्रों यह मंच करता है काम
ADMM-Plus एक ऐसा मंच है जो भागीदार देशों के रक्षा विभागों के बीच सहयोग को मजबूत करने का कार्य करता है। वर्तमान में, यह मंच सात प्रमुख क्षेत्रों जिसमें आतंकवाद विरोध, समुद्री सुरक्षा, आपदा राहत अभियान (HADR), शांति स्थापना अभियान, सैन्य चिकित्सा, मानवीय खदान उन्मूलन और साइबर सुरक्षा पर केंद्रित है। इन क्षेत्रों में प्रभावी समन्वय के लिए एक्सपर्ट वर्किंग ग्रुप (EWG) बनाए गए हैं, जिनकी सह-अध्यक्षता हर तीन साल के चक्र में एक आसियान सदस्य देश और एक संवाद भागीदार देश द्वारा की जाती है। भारत, एक महत्वपूर्ण साझेदार देश के रूप में, इस सह-अध्यक्षता की जिम्मेदारी निभा रहा है।
रक्षा मंत्रियों की हुई मुलाकात
यह मंच रणनीतिक संवाद और नए समीकरणों को जन्म देता है। उदाहरण के लिए, भारत और चीन के बीच सीमा विवाद में हालिया शांति के बाद, लाओस में ADMM-Plus बैठक के दौरान दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की मुलाकात हुई, जो आपसी संवाद और समझ को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण संकेत था।
Defence ministers of asean countries will meet on this day to tackle terrorism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 March: मंगलवार को वृषभ और वृश्चिक राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Mar 03, 2026 | 12:05 AM‘गोली तो चालैगी…’, पहले मैदान पर अंपायरिंग, अब वीडियो में दिखा दबंग अंदाज, अनिल चौधरी ये स्टाइल हुआ वायरल
Mar 02, 2026 | 11:54 PMअर्जुन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी ने डुबोई लुटिया! दोनों स्टार्स हुए बुरी तरह फेल, टीम को मिली शर्मनाक हार
Mar 02, 2026 | 11:34 PMThe Hundred Auction: मार्की प्लेयर्स की लिस्ट का हुआ ऐलान, हारिस रऊफ समेत 10 खिलाड़ी शामिल
Mar 02, 2026 | 10:49 PMईरान की लीडरशिप सरेंडर करना चाहती है, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे से हड़कंप, कहा- सड़कों पर उतरे जनता
Mar 02, 2026 | 10:23 PMलातों के भूत बातों से नहीं मानते, होलिका दहन पर सीएम योगी का माफियाओं को सख्त संदेश
Mar 02, 2026 | 10:13 PMPCB लेगा यू-टर्न? पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना लिया जा सकता है वापस, बोर्ड में इसको लेकर चल रही बहस
Mar 02, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














