कांगो में भयंकर हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 की मौत; दर्जनों लोग अभी भी लापता
Congo Boat Capsized: कांगो में ईंधन से भरी एक नाव में आग लगने और उसके पलट जाने की घटना में कम से कम 143 लोगों की जान चली गई, जानकारी के अनुसार, "एक महिला खाना बनाने के लिए अंगारे जला रही थी। उसी दौरान एक चिंगारी पास..
- Written By: अमन उपाध्याय
कांगो में भयंकर नाव हादसा, फोटो (सो, सोशल मीडिया)
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: कांगो में ईंधन से भरी एक नाव में आग लगने और उसके पलट जाने की घटना में कम से कम 143 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने इस दर्दनाक हादसे की पुष्टि की है। जोसेफिन-पैसिफ़िक लोकुमु नामक एक अधिकारी के अनुसार, यह हादसा उत्तरी-पश्चिमी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) के इक्वेटर प्रांत की राजधानी मबंडाका के पास कांगो नदी पर हुआ।
बताया गया कि लकड़ी की बनी इस नाव में सैकड़ों यात्री सवार थे, जब अचानक उसमें आग लग गई। यह हादसा कांगो नदी के संगम स्थल पर हुआ। गौरतलब है कि कांगो नदी को दुनिया की सबसे गहरी नदी माना जाता है।
At Least 143 Dead In DR Congo Boat Fire At least 143 people died and dozens more went missing after a boat carrying fuel caught fire and capsized in the Democratic Republic of Congo, officials said Friday.https://t.co/LkL7GBHbHO pic.twitter.com/M4SUATJ61d — Channels Television (@channelstv) April 19, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Quad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’
Quad Summit: नई दिल्ली में शुरू हुई क्वाड समिट, विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे क्वाड बैठक की अध्यक्षता
Israel Attack: लेबनान में इजरायल का भयंकर हमला, हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर पूरी तरह तबाह
Russia Threat: रूस ने यूक्रेन को दी बड़े हमले की चेतावनी, कीव पर हमले का खतरा, नागरिकों से शहर छोड़ने की अपील
इस वजह से लगी नाव में आग
एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को कुल 131 शव बरामद किए गए, जबकि गुरुवार और शुक्रवार को 12 अन्य शव निकाले गए। इनमें से कई शव बुरी तरह से झुलसे हुए थे। एक अन्य अधिकारी ने हादसे की वजह बताते हुए कहा कि एक महिला खाना पकाने के लिए अंगारे जला रही थी, तभी चिंगारी पास में रखे ईंधन पर गिर गई। इससे तेज़ धमाका हुआ, जिसने पूरी नाव को आग की लपटों में घेर लिया। इस दुखद घटना में कई महिलाएं और बच्चे भी जान गंवा बैठे। कुछ लोग हादसे में जीवित बच गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद अब भी कई लोग अपने परिजनों को ढूंढ़ने में लगे हुए हैं।
विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ज़्यादातर यात्रा के लिए लोग जलमार्ग का करते हैं इस्तेमाल
गौरतलब है कि मध्य अफ्रीका में स्थित कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य अब भी विकास की दृष्टि से काफी पीछे है। यहां सड़कें बहुत कम हैं, इसलिए लोग ज़्यादातर यात्रा के लिए जलमार्ग का इस्तेमाल करते हैं। कांगो और उसकी सहायक नदियों में अक्सर नौकाएं और जहाज़ डूबने की घटनाएं होती रहती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की जान चली जाती है।
इससे पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं
बता दें कि अक्टूबर 2023 में इक्वेटर प्रांत, कांगो में एक नाव के डूबने की घटना में कम से कम 47 लोगों की जान चली गई। इसके एक साल बाद, अक्टूबर 2024 में, पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में किवु झील में एक नाव पलटने से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इससे पहले, 2019 में भी किवु झील में एक नौका दुर्घटना में लगभग 100 लोगों की जान गंवानी पड़ी थी।
