चीन में शी जिनपिंग का बड़ा एक्शन, सेना के दो बड़े अधिकारियों समेत 33 नेताओं को पार्टी से निकाला

XI Jinping Expels Officials: चीन में शी नेएक्शन लेते हुए सेना के दो शीर्ष अधिकारियों समेत 33 वरिष्ठ नेताओं को कम्युनिस्ट पार्टी से निकाल दिया है।
XI Jinping.j
शी जिनपिंगसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने सेना के 16 अधिकारियों समेत 33 वरिष्ठ नेताओं को निष्कासित किया।

  • पूर्व सैन्य आयोग उपाध्यक्ष झांग यूशिया और लियू झेनली पर भी गिरी गाज।

  • 2027 की पार्टी कांग्रेस से पहले शी जिनपिंग ने सत्ता पर पकड़ मजबूत करने के संकेत दिए।

China XI Jinping Expels 33 Senior Officials: चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 वरिष्ठ अधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें देश के सबसे ताकतवर सैन्य अधिकारियों में शामिल दो बड़े नाम भी हैं। हाल के दशकों में इसे पार्टी की सबसे बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है। यह कदम राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सत्ता पर पकड़ मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

यह फैसला गुरुवार को बीजिंग में कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति की चार दिवसीय बैठक के बाद जारी आधिकारिक बयान में सामने आया। 26 से 29 अक्टूबर तक चली इस बैठक को 20वीं केंद्रीय समिति का पांचवां पूर्ण अधिवेशन कहा जाता है।

रॉयटर्स के मुताबिक, निष्कासित नेताओं में केंद्रीय सैन्य आयोग (CMC) के पूर्व उपाध्यक्ष झांग यूशिया, संयुक्त स्टाफ विभाग के पूर्व प्रमुख लियू झेनली, शिनजियांग के पूर्व पार्टी प्रमुख मा शिंगरुई, पूर्व वरिष्ठ राजनयिक लियू जियानचाओ, पूर्व उद्योग मंत्री जिन झुआंगलोंग और प्रतिभूति नियामक आयोग के पूर्व प्रमुख यी हुइमान शामिल हैं।

XI Jinping.j
पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी कम कैसे हुई? वहां हिंदू बेटियों के साथ क्या होता है

सेना पर सबसे बड़ी कार्रवाई

बीबीसी मॉनिटरिंग के अनुसार, निष्कासित 33 अधिकारियों में 16 सैन्य अधिकारी हैं। झांग यूशिया और लियू झेनली की बर्खास्तगी को चीन की सैन्य व्यवस्था में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। केंद्रीय सैन्य आयोग देश की सशस्त्र सेनाओं की निगरानी करता है और इसकी अध्यक्षता खुद शी जिनपिंग करते हैं। इन दोनों अधिकारियों के हटने के बाद आयोग में केवल दो सदस्य बचे हैं- शी जिनपिंग और जनरल झांग शेंगमिन।

XI Jinping.j
यमन के ताइज में सऊदी एयरस्ट्राइक से 13 की मौत, 10 लाख लोगों पर भुखमरी का खतरा, ह्यूमन राइट्स वॉच ने जताई चिंता

2027 में होने वाली है पार्टी की बैठक

कार्रवाई की जद में सिर्फ सैन्य अधिकारी ही नहीं आए हैं। वित्त, उद्योग, कूटनीति और क्षेत्रीय प्रशासन से जुड़े कई बड़े नेताओं को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है। आधिकारिक बयान में अधिकारियों पर पार्टी अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाया गया है, हालांकि अलग-अलग मामलों का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया गया।

इस बैठक में केंद्रीय समिति के 376 पूर्ण और वैकल्पिक सदस्यों में से केवल 279 शामिल हुए। यह शी जिनपिंग के 14 साल के नेतृत्व में पहली बार है, जब किसी पूर्ण अधिवेशन में सदस्यों की संख्या 300 से नीचे रही।

कम्युनिस्ट पार्टी ने पुष्टि की है कि उसकी 21वीं राष्ट्रीय कांग्रेस 2027 की दूसरी छमाही में बीजिंग में होगी। माना जा रहा है कि शी जिनपिंग एक और कार्यकाल हासिल करने की कोशिश करेंगे, जिससे उनका शासन 2030 के दशक तक बढ़ सकता है।