- Hindi News »
- World »
- China Slams On Us Pentagon Report Says That Threats It For Country
पेंटागन रिपोर्ट से घबराया चीन, बोला- इससे देश को खतरा; बढ़ा-चढ़ाकर किया गया है पेश
चीनी रक्षा मंत्रालय ने वाशिंगटन पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के खिलाफ झूठा विमर्श गढ़ने का आरोप लगाया। रक्षा प्रवक्ता झांग शियाओगांग ने शनिवार को कहा कि रिपोर्ट में चीन की रक्षा नीतियों की गलत ढंग से व्याख्या की गई है।
- Written By: साक्षी सिंह

शी जिनपिंग
बीजिंग: चीनी सेना ने पेंटागन की हाल की उस रिपोर्ट की निंदा की है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि भ्रष्टाचार के कारण पीएलए का आधुनिकीकरण बाधित हो रहा है। रिपोर्ट में चीनी सेना की निंदा की गई है। चीन द्वारा पैदा सैन्य खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। हाल ही में जारी की गई अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।
चीनी रक्षा मंत्रालय ने वाशिंगटन पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के खिलाफ झूठा विमर्श गढ़ने का आरोप लगाया। रक्षा प्रवक्ता झांग शियाओगांग ने शनिवार को कहा कि रिपोर्ट में चीन की रक्षा नीतियों की गलत ढंग से व्याख्या की गई है।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
‘बीच में मत पड़ो, ये हमारा मामला है’, भारत को आंख दिखाने लगा चीन; जानिए क्यों अचानक तल्ख हुए ड्रैगन के सुर
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
23 मई का इतिहास : चीन ने तिब्बत पर किया कब्जा, क्यों याद किया जाता है यह दिन?
नवभारत विशेष: बीजिंग-मास्को गठजोड़ भारत के लिए चुनौती, हमारी रक्षा सप्लाई चेन पर असर
चीन की सैन्य क्षमता विकास के बारे में अटकलें लगाई गई हैं। चीन के घरेलू मामलों में खुलेआम हस्तक्षेप किया गया है, चीनी सेना की निंदा की गई है। चीन द्वारा पैदा हुआ तथाकथित सैन्य खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने झांग के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा कि चीन इन सभी बयानों की कड़ी निंदा करता है। इनका दृढ़ता से विरोध करता है।
भ्रामक रिपोर्ट प्रकाशित करता है अमेरिका
झांग ने कहा कि 20 सालों से ज्यादा समय से अमेरिका साल-दर-साल ऐसी भ्रामक रिपोर्टें प्रकाशित करता रहा है। उन्होंने कहा कि हम अमेरिका से आग्रह करते हैं कि वह झूठा विमर्श गढ़ना बंद करें। चीन के बारे में गलत धारणा रखना बंद करें द्विपक्षीय और सैन्य संबंधों को स्थिर बनाने के लिए प्रयास करे।
परमाणु हथियारों के पहले इस्तेमाल की नीति पर अड़ा है अमेरिका
चीन के परमाणु हथियारों को लेकर झांग ने कहा कि इसका उद्देश्य देश की सुरक्षा करना है। लेकिन अमेरिका, जिसके पास दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे उन्नत परमाणु शस्त्रागार है। चीन ने कहा कि परमाणु हथियारों के पहले इस्तेमाल की नीति पर अड़ा हुआ है, जिससे अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई की कि अमेरिका चीन और चीनी सेना के प्रति अधिक सकारात्मक और तर्कसंगत रवैया अपनाएगा।
चीनी और अमेरिकी सेनाओं के बीच मजबूत संबंध बनाने पर जोर
चीनी और अमेरिकी सेनाओं के बीच ऐसे संबंध बनाएगा। जिसमें संघर्ष या टकराव शामिल न हो। बल्कि खुलेपन, व्यावहारिकता और सहयोग को बढ़ावा मिले। पेंटागन की 165 पृष्ठों की विस्तृत रिपोर्ट में चीनी सैन्य आधुनिकीकरण समेत कई मुद्दों का जिक्र किया गया है तथा कहा गया है कि भ्रष्टाचार चीन के आधुनिकीकरण को प्रभावित कर रहा है।
China slams on us pentagon report says that threats it for country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Stair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMIPL 2026: बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?
May 25, 2026 | 09:57 PMभोपाल गैस त्रासदी के 41 साल बाद यूनियन कार्बाइड का होगा कायाकल्प, लगेंगे 1.5 लाख पेड़; बनेगा मिनी फॉरेस्ट
May 25, 2026 | 09:46 PMदादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
May 25, 2026 | 09:23 PMइंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
May 25, 2026 | 09:17 PMMalmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
May 25, 2026 | 09:14 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














