-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Chaos In Nepal On Hanuman Jayanti Situation In This City Of Kathmandu Curfew Had To Be Imposed
हनुमान जयंती पर नेपाल में बवाल, काठमांडू के इस शहर में बिगड़े हालात; लगाना पड़ा कर्फ्यू
- Written By: अमन उपाध्याय
Curfew In Birganj: नेपाल के बीरगंज शहर में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पथराव की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि मदरसे की छत से यात्रा पर पत्थर फेंके गए, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

हनुमान जयंती पर नेपाल में बवाल, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
काठमांडू: हनुमान जयंती के मौके पर शनिवार को न केवल भारत, बल्कि नेपाल में भी भारी तनाव देखने को मिला। नेपाल के परसा जिले के बीरगंज शहर में हनुमान जयंती की शोभा यात्रा के दौरान हिंसा भड़क उठी, जिससे हालात बिगड़ गए। स्थिति पर काबू पाने के लिए प्रशासन को बीरगंज बाजार क्षेत्र में कर्फ्यू लगाना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हिंसा में शामिल होने के आरोप में कम से कम 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
हर साल की तरह इस साल भी बीरगंज में हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। जब यह शोभायात्रा छपकैया इलाके में पहुंची, तभी एक मदरसे की छत से कुछ अराजक तत्वों ने यात्रा पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस पत्थरबाजी में करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी और शोभायात्रा में शामिल कई श्रद्धालु घायल हो गए। स्थिति तनावपूर्ण होते ही हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
बीरगंज शहर के मध्य क्षेत्र में लगाना पड़ा कर्फ्यू
इस घटना में कई पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों को चोटें आईं। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए जिला प्रशासन ने भारत की सीमा से लगे बिहार के रक्सौल के पास स्थित बीरगंज शहर के मध्य क्षेत्र में कर्फ्यू लागू कर दिया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया कि हनुमान जयंती के दौरान उपजे तनाव के चलते बीरगंज मेट्रोपॉलिटन सिटी के वार्ड नंबर 14, 15, 16 और 25 में शनिवार शाम 6:30 बजे से रविवार दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू प्रभावी रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस ने बताया कि ‘‘घंटाघर क्षेत्र से शुरू होकर शहर के अन्य मुख्य इलाकों की ओर बढ़ रही शोभा यात्रा के दौरान हुए विवाद में कुछ पुलिसकर्मी और स्थानीय नागरिक घायल हो गए।’’ स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए बीरगंज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन के आदेशानुसार, मध्य बीरगंज में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, जिसके तहत आम लोगों की आवाजाही, रैलियों, सभाओं, विरोध प्रदर्शन और जन एकत्रण पर रोक लगा दी गई है।
विश्व हिंदू परिषद के महासचिव ने की कड़ी आलोचना
शोभा यात्रा के संयोजक और विश्व हिंदू परिषद के महासचिव जितेंद्र सिंह ने पथराव की घटना की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे सामाजिक एकता और सद्भाव को भंग करने वाला कृत्य बताया। नेपाल में विश्व हिंदू परिषद और अन्य धार्मिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ़्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो अगले दिन पूरा शहर बंद किया जाएगा।
Chaos in nepal on hanuman jayanti situation in this city of kathmandu curfew had to be imposed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














