Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रद्द की गई सेना के जवानों की छुट्टियां, पाकिस्तान में खौफ का माहौल, जवानों को बंकर के अंदर रहने का आदेश

Pakistani Army alert: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को भारत की कड़ी प्रतिक्रिया की आशंका सताने लगी है। इसी के चलते पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है और सैनिकों को बंकरों में..

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Apr 28, 2025 | 12:28 PM

रद्द की गई सेना के जवानों की छुट्टियां, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में गुस्सा है, जबकि पाकिस्तान में डर का माहौल है। पाकिस्तान के सैन्य प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से अपने सभी सैनिकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और बलूचिस्तान व अफ़ग़ानिस्तान बॉर्डर पर तैनात 11 कोर और 12 कोर के कमांडरों को आदेश दिया है कि वे बड़ी संख्या में सैनिकों को भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक, 10 कोर कमांडर के अंतर्गत तैनात कर दें।

पहलगाम घटना के बाद पाकिस्तान को यह चिंता है कि भारत कोई बड़ा कदम उठा सकता है। इसलिए, उसने अफगानिस्तान बॉर्डर और बलूचिस्तान में आतंकवाद से जूझ रहे सैनिकों को वापस बुला लिया है ताकि उन्हें सीमा पर तैनात किया जा सके। अब तक पाकिस्तान ने भारत-पाक सीमा पर ज्यादा सैनिक नहीं तैनात किए थे क्योंकि वहां से कोई घुसपैठ या गोलीबारी नहीं होती थी, लेकिन हालात बदलने के कारण उसने यह कदम उठाया है।

बड़ी सैन्य कार्रवाई की योजना

बता दें कि पाकिस्तान ने अपने अधिकांश सैनिकों को अफ़ग़ानिस्तान सीमा पर तैनात कर रखा था, क्योंकि वहाँ अक्सर गोलीबारी की घटनाएँ होती रहती हैं और तालिबान उस क्षेत्र में निर्माण कार्य भी कर रहा है। लेकिन पहलगाम की घटना के बाद पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों में यह चिंता उत्पन्न हो गई कि भारत किसी बड़ी सैन्य कार्रवाई की योजना बना सकता है। इस वजह से पाकिस्तान ने अपनी पेशावर स्थित 11वीं कोर और क्वेटा स्थित 12वीं कोर के अधिकांश सैनिकों को 10वीं कोर में भेजने का आदेश दिया है, जो भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात है।

विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना प्रशासन ने अपने सभी सैन्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इसके साथ ही कोर कमांडरों को आदेश दिया गया है कि आगामी दिनों में किसी भी सैन्य कर्मी को छुट्टी नहीं दी जाए, जब तक अगला आदेश न आए।

जवानों को बंकरों में रहने का निर्देश

वहीं पाकिस्तान की सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर अपनी तैनाती और सैनिकों की संख्या में इजाफा किया है। क्योंकि उसे यह डर सता रहा है कि भारत किसी भी समय उसके खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इस स्थिति में पाकिस्तान अपने जवानों को बंकरों में रहकर निगरानी करने का निर्देश दे रहा है।

दरअसल, पाकिस्तान को LoC के साथ-साथ इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने रावलपिंडी स्थित 10वीं कोर को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, इंटरनेशनल बॉर्डर के पास स्थित सियालकोट डिवीजन की सेना को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है, जिसका हेडक्वार्टर गुजरांवाला में स्थित है।

Canceled leave pakistan army fear bunker order

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2025 | 09:42 PM

Topics:  

  • Asim Munir
  • Pakistan
  • Pakistan Army
  • Pakistan News
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

इन दो गलतियों से हारा पाकिस्तान और जीत गया भारत, नहीं तो बदल जाता मैच का रिजल्ट

2

अमेरिका के चर्च में गोलीबारी, इमारत को किया आग के हवाले, सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO

3

साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में बुमराह के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

4

बांग्लादेश में जंग का मैदान बना हिंन्दू मंदिर, भारी सुरक्षा के बीच भक्तों ने की मां दुर्गा की पूजा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.