-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Brics Naval Exercise Russia China Iran South Africa Will For Peace Us Tension
अमेरिका को सीधी चुनौती! समंदर में BRICS का शक्ति प्रदर्शन, रूस-चीन और ईरान ने शुरू किया महाअभ्यास
- Written By: अमन उपाध्याय
BRICS Naval Exercise: अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच रूस, चीन और ईरान ने दक्षिण अफ्रीका के साथ मिलकर बड़ा नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इसे पश्चिमी प्रभाव के खिलाफ रणनीतिक एकजुटता माना जा रहा है।

रूस-चीन और ईरान ने शुरू किया महाअभ्यास, (डिजाइन फोटो)
Will for Peace Exercise: अमेरिका के साथ बढ़ते कूटनीतिक और सैन्य तनाव के बीच रूस, चीन और ईरान ने दक्षिण अफ्रीका के तटों पर अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन शुरू कर दिया है।, इस अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास को पहले ‘Exercise MOSI III’ के नाम से जाना जाता था लेकिन इस बार इसे ‘Will for Peace’ (शांति के लिए संकल्प) का नया नाम दिया गया है।
चीन इस सैन्य अभ्यास की अगुवाई कर रहा है, जबकि दक्षिण अफ्रीका मेजबान की भूमिका निभा रहा है। हालांकि यह आधिकारिक तौर पर BRICS के नाम से नहीं हो रहा, लेकिन इसमें शामिल देशों की सदस्यता इसे ‘BRICS शक्ति प्रदर्शन’ के रूप में स्थापित कर रही है।
अमेरिका और पश्चिम को कड़ा संदेश
रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस अभ्यास का राजनीतिक संदेश इसके सैन्य उद्देश्यों से कहीं अधिक गहरा है। वर्तमान में रूस, अमेरिका और नाटो के साथ सीधे टकराव की स्थिति में है। वहीं, ईरान न केवल पश्चिमी प्रतिबंधों का सामना कर रहा है, बल्कि वहां जारी आंतरिक विरोध प्रदर्शनों के बीच तख्तापलट की चर्चाओं ने भी तनाव बढ़ा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Trump Sanctions: ट्रंप का बड़ा बयान! रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों की जद में आएंगे ईरान और हिज्बुल्लाह
Trump Hormuz Toll: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर 20 प्रतिशत शुल्क का अपना प्रस्ताव लिया वापस
US Iran War: अमेरिका के ईरान पर नए हवाई हमले, गल्फ में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर IRGC का पलटवार
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
दूसरी ओर, चीन अमेरिका के साथ वैश्विक रणनीतिक प्रतिस्पर्धा में उलझा हुआ है। ऐसे समय में इन देशों का एक साथ आना वाशिंगटन और उसके सहयोगियों को एक स्पष्ट रणनीतिक चेतावनी है।
अभ्यास के मुख्य उद्देश्य और तकनीक
दक्षिण अफ्रीकी नेशनल डिफेंस फोर्स के अनुसार, इस अभ्यास का प्राथमिक मकसद समुद्री सुरक्षा को बढ़ाना और अहम शिपिंग रूट्स की रक्षा करना है। अभ्यास के दौरान अलग-अलग देशों के युद्धपोतों के बीच कम्युनिकेशन ड्रिल और सामूहिक तालमेल पर जोर दिया जा रहा है।
इसमें विशेष रूप से PASSEX (Passing Exercise) शामिल है जहां जहाज तय फॉर्मेशन में चलने और आपसी समन्वय का अभ्यास करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि खुले समुद्र में किसी भी देश के लिए अकेले काम करना मुश्किल होता है, इसलिए संकट के समय आपसी तालमेल बेहद अहम होता है।
यह भी पढ़ें:- पुतिन का तेवर देख घबराया US! दबाव में आकर ट्रंप ने दो रूसी क्रू मेंबरों को छोड़ा, क्या टल गया महायुद्ध?
दक्षिण अफ्रीका के लिए रणनीतिक मौका
इस अभ्यास के पीछे एक व्यावहारिक वजह भी है। विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका की नौसेना वर्तमान में बहुत मजबूत स्थिति में नहीं है और उसकी लंबे समुद्री अभियानों की क्षमता सीमित है। ऐसे में रूस और चीन जैसी बड़ी नौसेनाओं के साथ अभ्यास करना दक्षिण अफ्रीका के लिए अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने और नई युद्ध प्रक्रियाओं को सीखने का एक बड़ा अवसर है।
Brics naval exercise russia china iran south africa will for peace us tension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Shehnaaz Gill Ishqnama Trailer: शहनाज गिल की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर आउट, सरहद पार की लव स्टोरी ने जीता दिल
Jul 15, 2026 | 08:43 AMGanesh Mantra: शिक्षा और करियर में चाहिए तरक्की? बुधवार को करें इन गणेश मंत्रों का जप
Jul 15, 2026 | 08:40 AMनगर निगम में 354 प्रॉपर्टियों का नामांतरण विवाद, करोड़ों की संपत्तियों पर जांच तेज, एफआईआर की तैयारी में निगम
Jul 15, 2026 | 08:30 AMHCL Tech का बड़ा AI दांव, ₹3,500 करोड़ से बनेगा AI डेटा सेंटर, कर्मचारियों की संख्या भी घटी
Jul 15, 2026 | 08:24 AMराहुल गांधी की एंट्री से पंजाब कांग्रेस में हलचल, 12 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली पहुंचे कई नेता!
Jul 15, 2026 | 08:24 AMTrump Sanctions: ट्रंप का बड़ा बयान! रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों की जद में आएंगे ईरान और हिज्बुल्लाह
Jul 15, 2026 | 08:24 AMमिशनरी स्कूल में धर्मांतरण का आरोप: प्रमोशन का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
Jul 15, 2026 | 08:16 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM













