-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Brazil Ordered Ambassador Of Central American Country Nicaragua To Leave Country
ब्राजील और मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ में तनातनी, एक-दूसरे देश के राजदूत को कंट्री से निकाला
- Written By: साक्षी सिंह
ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने निकारागुआ के राजदूत फुल्विया पेट्रीसिया कास्त्रो माटू को निष्कासित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मानागुआ से ब्राजील के राजदूत को हटाने के निकारागुआ सरकार के कदम के बदले में लिया गया।

ब्राजील ने मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ के राजदूत को देश छोड़ने का दिया आदेश
पाउलो: ब्राजील की सरकार ने गुरूवार को मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ के राजदूत को देश छोड़ने का आदेश दिया है। इससे पहले निकारागुआ के राष्ट्रपति डैनियल आर्टेगा ने ब्राजील के राजदूत को देश से जाने का आदेश सुनाया था। ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने निकारागुआ के राजदूत फुल्विया पेट्रीसिया कास्त्रो माटू को निष्कासित करने का निर्णय लिया है।
यह निर्णय मानागुआ से ब्राजील के राजदूत को हटाने के निकारागुआ सरकार के कदम के बदले में लिया गया। बयान में कहा गया कि राजदूत ब्रेनो दा कोस्टा मध्य अमेरिकी देश छोड़ चुके हैं।
ये भी पढ़ें:-रूस को यूक्रेनी सेना जमकर चटा रहे धूल, पुतिन ने इसे बताया बड़ी उकसावे वाली कार्रवाई
सम्बंधित ख़बरें
E20 के बाद अब E100 की बारी! क्या भारत अपना रहा है ब्राजील का एथेनॉल मॉडल? जानें यह कैसे काम करता है
हवा में टकराए दो हेलिकॉप्टर और बन गए आग का गोला, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, देखें खौफनाक VIDEO
एडवेंचर कंपनी की लापरवाही ने ली जान, बिना रस्सी बांधे युवती को पुल से नीचे फेंका, VIDEO देख कांप जाएगी रूह
हवा में आग का गोला बना Delta AirLines का विमान; 272 यात्रियों की अटकी सांसें, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
रॉयटर्स के मुताबिक, ब्राज़ील के राजदूत को गुरुवार को सूचित किया गया था कि उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। सूत्र के अनुसार, माटस को पहले से ही निष्कासन का नोटिस दिया गया था और गुरुवार को उनके ब्राजील छोड़ने की उम्मीद थी।
निकारागुआ और ब्राजील के बीच ऐसे बिगड़े संबंध
निकारागुआ की सरकार ने कहा कि निकारागुआ और ब्राजील के राजदूतों ने अपने पद छोड़ दिए हैं, लेकिन उसने इस कदम के पीछे के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। कहा जा रहा है कि निकारागुआ की सैंडिनिस्टा क्रांति की 45वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल न होने के कारण दा कोस्टा को देश छोड़ने के लिए कहा गया। पिछले कुछ वर्षों में ओर्टेगा और ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डी सिल्वा के बीच मतभेद बढ़ गए हैं।
ये भी है वजह
इसके अलावा पिछले साल पोप फ्रांसिस के अनुरोध पर लूला ने कैथोलिक बिशप और ओर्टेगा के मुखर आलोचक रोलांडो जोस अल्वारेज की जेल से रिहाई के लिए मध्यस्थता करने का प्रयास किया था, जिसके बाद से ब्राजील और निकारागुआ के बीच संबंध बिगड़ते जा रहे हैं।
समारोह में क्यों नहीं हुए थे शामिल
लूला ने हाल ही में विदेशी पत्रकारों को बताया कि पिछले साल पोप द्वारा हस्तक्षेप करने के अनुरोध के बाद उन्होंने ओर्टेगा से बात करने का प्रयास किया था, लेकिन निकारागुआ के राष्ट्रपति ने उनकी बात स्वीकार नहीं की थी। तब से, ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने निकारागुआ के साथ संबंधों को एकदम निचले स्तर पर रखा है।
ये भी पढ़ें:-मोहम्मद यूनुस ने संभाली बांग्लादेश की कमान, पीएम मोदी ने दी बधाई, हिंदुओं की सुरक्षा पर दिया जोर
Brazil ordered ambassador of central american country nicaragua to leave country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














