ट्रंप के खास दोस्त पर गिरी गाज…तख्तापलट की थी तैयारी, इस देश ने किया गिरफ्तार
Brazil Political Crisis: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जैयर बोल्सोनारो को तख्तापलट की साजिश और अन्य गंभीर अपराधों में दोषी ठहराकर 27 साल की सजा सुनाई गई; गिरफ्तारी ने देश में राजनीतिक हलचल मचा दी।
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप के साथ जैयर बोल्सोनारो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Former President Brazilian Jair Bolsonaro Arrest: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी दोस्त जेयर बोल्सोनारो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है। उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय हुई जब 2022 के तख्तापलट की नाकाम कोशिश के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 27 साल की सख्त सजा सुनाई थी। उनकी सजा कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली थी।
बोल्सोनारो की अचानक गिरफ्तारी ने ब्राजील में राजनीति में हलचल मचा दी है। वर्तमान राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की सरकार मामले को संभालने की कोशिश कर रही है और पूरे देश की पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों को डर है कि बोल्सोनारो के समर्थक गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतर सकते हैं और हिंसक प्रदर्शन कर सकते हैं।
सैन्य तख्तापलट की साजिश
2022 के चुनाव में बोल्सोनारो की हार के बाद उन्होंने सत्ता बनाए रखने की कोशिशें तेज कर दी थीं। अदालत की जांच में सामने आया कि उन्होंने सेना और अपने समर्थकों के साथ मिलकर सैन्य तख्तापलट की योजना बनाई थी। इसमें चुनाव की वैधता पर सवाल उठाने और राष्ट्रपति लूला व एक सुप्रीम कोर्ट जज को हटाने की साजिश शामिल थी। सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2025 में उन्हें इन मामलों में दोषी पाया।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: ईरान ने कर दिया मोसाद वाला कारनामा! इजरायल में खड़ी की जासूसों की फौज, नेतन्याहू की नींद हराम
NEET आंदोलन पर सियासत तेज, BJP नेताओं ने विपक्ष उठाए सवाल, मंत्री बावनकुले ने प्रदर्शन को बताया नौटंकी
PoK में प्रदर्शनकारियों की मौत पर बढ़ा तनाव, JAAC ने 23 जुलाई को बड़े आंदोलन का किया ऐलान
जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाऊंगी… ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं TMC प्रमुख
जनवरी 2023 में हिंसक प्रदर्शन
जनवरी 2023 में बोल्सोनारो के समर्थकों ने सरकारी इमारतों पर हिंसक हमला किया। हजारों लोग सड़क पर उतरे और संसद सहित कई सरकारी भवनों को नुकसान पहुँचाया। अदालत ने इसे बोल्सोनारो द्वारा तैयार किए गए बड़े षड्यंत्र का हिस्सा माना। इस हमले के बाद 1500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
पांच न्यायाधीशों की पैनल ने बोल्सोनारो को पांच गंभीर अपराधों में दोषी ठहराया। इनमें तख्तापलट की साजिश, लोकतंत्र को नुकसान पहुँचाना, हिंसा को बढ़ावा देना, चुनाव प्रक्रिया को अस्थिर करना और आपराधिक नेटवर्क का नेतृत्व करना शामिल था। हालांकि एक जज ने उन्हें बरी करने की बात कही, लेकिन बहुमत ने लंबी सजा का रास्ता साफ कर दिया।
यह भी पढ़ें: दुनिया को नही लगी भनक…चीन ने ताइवान को कब्जाने के लिए तैयारी की ‘सीक्रेट नेवी’, खुलासे से हड़कंप
बोल्सोनारो की गिरफ्तारी और सजा ब्राजील के राजनीतिक माहौल में तूफान ला सकती है। 2026 के चुनाव से पहले यह फैसला दाएं और बाएं खेमों की लड़ाई को और तेज कर सकता है। इसे ब्राजील में लोकतंत्र बचाने का फैसला भी कहा जा रहा है।
