बोलीविया में नोटों से भरा सरकारी प्लेन क्रैश…15 की मौत, हादसे बाद लोगों में मची लूट
Bolivia Plane Crash Video: एल ऑल्टो में बोलीवियाई वायुसेना का नोटों से भरा मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, 15 लोगों की मौत हुई और सड़क पर लापता नोट बटोरने भीड़भाड़ गई।
- Written By: अक्षय साहू
बोलीविया में विमान हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bolivia Plane Crash: बोलीविया की प्रशासनिक राजधानी ला पेज़ के पास स्थित एल ऑल्टो में शुक्रवार शाम एक गंभीर विमान हादसा हो गया। इस दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बोलीवियन एयर फोर्स का एक हर्क्यूलिस कार्गो विमान खराब मौसम के बीच टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान नए बैंक नोट देश के अन्य हिस्सों में पहुंचाने के लिए ले जा रहा था। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद वह संतुलन खो बैठा और हाईवे के पास एक व्यस्त एवेन्यू पर जा गिरा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान रनवे से फिसलता हुआ शहर की ओर बढ़ गया और सड़क पर चल रहे कई वाहनों से टकरा गया। इस टक्कर में कम से कम 15 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि आसपास खड़ी कारें बुरी तरह टूट गईं और सड़क पर मलबा फैल गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि मृतक विमान में सवार थे या सड़क पर मौजूद लोग।
आग के गोले में तब्दील हुआ विमान
दुर्घटना के तुरंत बाद विमान में आग लग गई। काले धुएं का गुबार आसमान में फैल गया। अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के कारण इलाके में ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया और आपात सेवाओं को काम करने में कठिनाई हुई।
सम्बंधित ख़बरें
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
सड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
म्यांमार-भारत दोस्ती में नया अध्याय! राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज से 5 दिवसीय राजकीय दौरे पर
लोगों में मची नोटों की लूट
सबसे ज्यादा ध्यान उस समय खींचा जब विमान में भरे नए नोट दुर्घटना के बाद सड़क पर बिखर गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और जमीन पर पड़े नोट उठाने लगे। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए पानी की बौछार और दंगा-रोधी उपकरणों का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे मौके से दूर रहें और बचाव कार्य में बाधा न डालें।
यह भी पढ़ें: और भी खूनी हुआ पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष…पाक ने 274 तालिबानियों को दी मौत, दावे से मचा हड़कंप
हादसे के बाद एल अल्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। राष्ट्रीय एयरलाइन बोलीवियाना डे एविएसन ने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान उनकी फ्लीट का हिस्सा नहीं था। बोलीविया का केंद्रीय बैंक बाद में मीडिया को जानकारी देने वाला था। फिलहाल, प्रशासन हादसे की जांच कर रहा है और स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश जारी है।
