-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Bla Attacks Pakistan Military Posts Turbat Kalat 6 Soldiers Death
पाकिस्तान में बलूच लड़ाकों का कहर, कलत-तुर्बत में PAK की सैन्य चौकियों पर हमला; 6 जवान जवानों की मौत
- Written By: अमन उपाध्याय
BLA vs Pakistani Military: बीएलए ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने कलत और तुर्बत में पाकिस्तान की दो सैन्य पोस्टों पर हमला किया। इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के छह सैनिकों की मौत हो गई।

बलूच लड़ाके, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Baloch Liberation Army Attacks: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने बलूचिस्तान के कलात और तुर्बत में पाकिस्तानी सेना पर दो अलग-अलग हमले किए, जिनमें छह सैनिक मारे गए। संगठन का कहना है कि हमले के दौरान आधुनिक और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया गया। बीएलए ने इन कार्रवाइयों को पाकिस्तानी सेना के खिलाफ अपनी ‘आजादी की जंग’ का हिस्सा बताया।
बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसके स्वतंत्रता सेनानियों ने कलात और तुर्बत में पाकिस्तानी सेना पर दो अलग-अलग हमले किए। बीएलए के अनुसार, उसके लड़ाकों ने कलात के ज़वाह इलाके में धावा बोला, जहां भीषण नुकसान के चलते पाकिस्तानी सैनिकों को पीछे हटना पड़ा। संगठन ने दावा किया कि इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 6 जवान मारे गए। वहीं, तुर्बत के अबसार इलाके में एक सैन्य चौकी पर ग्रेनेड फेंककर अलग से हमला किया गया। संगठन का कहना है कि इस हमले में कई पाकिस्तानी जवान हताहत हुए और सैन्य संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा।
निशाने पर सुरक्षा बल और खुफिया एजेंसियां
बीएलए का इतिहास रहा है कि वह बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और कथित खुफिया एजेंसियों पर लगातार हमले करता रहा है। इससे पहले जारी एक बयान में संगठन ने बताया था कि उसने स्नाइपर फायरिंग, ग्रेनेड हमले और ढांचागत सुविधाओं को नष्ट करने जैसी सात अलग-अलग कार्रवाइयों को अंजाम दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
बीएलए का दावा है कि ज़ामुरान के तनक इलाके में उसके स्नाइपर ने पाकिस्तानी सेना के एक जवान को मार गिराया। साथ ही, एक अलग अभियान में संगठन ने सेना का एक ड्रोन भी नष्ट कर दिया। बीएलए ने इन कार्रवाइयों को पाकिस्तानी सेना पर अपने बढ़ते दबाव का सबूत बताया। इसी क्रम में 21 सितंबर को समूह ने क्वेटा के शेख जायद अस्पताल के पास एक पुलिसकर्मी को पकड़ने का दावा किया। उसके हथियार छीन लिए गए और बाद में उसे छोड़ दिया गया। उसी रात धादर के कंबारी पुल पर गैस पाइपलाइन को विस्फोटकों से उड़ा दिया गया।
यह भी पढ़ें:- फिलीपींस में भूकंप से मची भीषण तबाही, अब तक 22 लोगों की मौत; कई इमारतें और सड़कें हुईं ध्वस्त
आधुनिक हथियारों से हमला
पिछले कुछ महीनों में बीएलए ने पाकिस्तानी सेना और अर्धसैनिक बलों के खिलाफ अपने हमले तेज किए हैं। संगठन अक्सर इन्हें बलूचिस्तान में आक्रामकता के खिलाफ जवाबी कार्रवाई बताता है। बीएलए द्वारा आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल और सुरक्षा चौकियों को निशाना बनाने के दावे इस बात की ओर इशारा करते हैं कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बल कितनी बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। लगातार हो रहे हमले क्षेत्र की शांति और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
Bla attacks pakistan military posts turbat kalat 6 soldiers death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














