Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इजरायल के PM नेतन्याहू को कैंसर: 2024 में हुआ था डिटेक्ट, जानें क्यों अब तक छिपाई थी यह बात

Benjamin Netanyahu Prostate Cancer: पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने खुलासा किया है कि उन्हें 2024 में प्रोस्टेट कैंसर हुआ था। एक सफल सर्जरी और इलाज के बाद उन्होंने इस बीमारी को पूरी तरह हरा दिया है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Apr 24, 2026 | 07:09 PM

बेंजामिन नेतन्याहू, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Benjamin Netanyahu Prostate Cancer Recovery News: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया के जरिए साझा किए गए एक पोस्ट में नेतन्याहू ने बताया कि उन्हें कुछ साल पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था। जिसे अब उन्होंने सफलतापूर्वक हरा दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है कि नेतन्याहू प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे।

छोटा ट्यूमर और सफल सर्जरी

नेतन्याहू ने बताया कि 2024 में एक नियमित टेस्ट के दौरान उन्हें इस बीमारी की जानकारी मिली थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की और एक सेंटीमीटर का एक छोटा सा ट्यूमर निकाल दिया। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यह सर्जरी दिसंबर 2024 में हुई थी, लेकिन उस वक्त इस बात को गोपनीय रखा गया था कि यह कैंसर से संबंधित इलाज है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनका यह इलाज यरूशलेम के हदासा अस्पताल में कराया गया था।

ईरान और ‘फेक न्यूज’ के डर से छिपाई बात

अपनी बीमारी को अब तक गुप्त रखने के पीछे की वजह बताते हुए नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने इसे लेकर इसलिए कुछ नहीं लिखा था क्योंकि उन्हें डर था कि ईरान इस खबर का इस्तेमाल उनके खिलाफ ‘फेक न्यूज‘ फैलाने के लिए कर सकता था। उन्होंने लिखा कि अभी तक मैंने इसको लेकर इसलिए कुछ नहीं लिखा, क्योंकि ईरान इस पर फेक न्यूज फैला सकता था। अब, पूरी तरह स्वस्थ होने की रिपोर्ट आने के बाद ही उन्होंने इसे सार्वजनिक करने का फैसला किया।

सम्बंधित ख़बरें

US NATO Relations: ट्रंप की नाराजगी के बाद पोलैंड के पीएम ने नाटो के प्रति अमेरिकी वफादारी पर उठाए सवाल

होर्मुज संकट के बीच जापान का बड़ा कदम,1 मई से जारी करेगा 3.4 बिलियन डॉलर का ‘इमरजेंसी’ तेल भंडार

पीएम मोदी का ‘इंडो-पैसिफिक’ दौरा: जुलाई में ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के दौरे पर जा सकते हैं प्रधानमंत्री

युद्ध के बीच इजरायल ने भारत से 250 ‘Bnei Menashe’ लोगों को एयरलिफ्ट कर पैतृक भूमि पर बसाया

‘ग्रेटर इजरायल’ का लक्ष्य

बेंजामिन नेतन्याहू पिछले 19 वर्षों (1996-1999, 2009-2021 और 2022 से अब तक) से अलग-अलग कार्यकालों में इजरायल के प्रधानमंत्री रहे हैं। उनके नेतृत्व में इजरायल ने गाजा में हमास और लेबनान में हिजबुल्लाह जैसे संगठनों के खिलाफ सख्त सैन्य अभियान चलाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू का अंतिम लक्ष्य मध्य पूर्व में ‘ग्रेटर इजरायल’ के निर्माण का है।

यह भी पढ़ें:- US NATO Relations: ट्रंप की नाराजगी के बाद पोलैंड के पीएम ने नाटो के प्रति अमेरिकी वफादारी पर उठाए सवाल

फिलहाल, नेतन्याहू ने अपनी पोस्ट में विश्वास जताया है कि वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और देश की सेवा के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि मेरी यह नियति है कि मुझे जब भी समस्या के बारे में पता चलता है, मैं तुरंत उसके समाधान पर जुट जाता हूं ।

Benjamin netanyahu prostate cancer recovery iran fake news fear

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2026 | 07:09 PM

Topics:  

  • Benjamin Netanyahu
  • isreal
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.