- Hindi News »
- World »
- Bangladesh Violence Over 160 Arrested Multiple Dead
हिंसा की आग दहला में बांग्लादेश! 160 से ज्यादा लोग गिरफ्तार, कई लोगों की गई जान
Bangladesh Violence News: बांग्लादेश में बुधवार से लगे कर्फ्यू के दूसरे दिन भी लोग अपने घरों में ही रहने को मजबूर रहे। बाजार और दफ्तर पूरी तरह बंद हैं। शुक्रवार को कर्फ्यू में थोड़े समय के लिए छूट...
- Written By: अमन उपाध्याय

हिंसा की आग दहला में बांग्लादेश, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
ढाका: बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के गृह ज़िले गोपालगंज में शुक्रवार को हिंसा के बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक 160 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है और कर्फ्यू की अवधि भी बढ़ा दी गई है। इस बीच बुधवार को हुई हिंसक झड़पों में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पुलिस ने जानकारी दी है कि अब तक 164 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कई अन्य की तलाश अभी जारी है।
ढाका से करीब 160 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित गोपालगंज में हुई हिंसा के आरोपियों की तलाश में नौसेना और तटरक्षक बल के जवान नदियों और नहरों में सघन गश्त कर रहे हैं। यह हिंसा नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) की रैली के दौरान हुई झड़प में भड़की थी, जिसमें चार लोगों की जान चली गई थी।
समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प
रैली का माहौल युद्ध जैसे हालात में तब्दील हो गया, जब छात्रों द्वारा आयोजित मार्च से पहले बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और शेख मुजीबुर रहमान की बेटी, शेख हसीना के सैकड़ों समर्थकों की पुलिस से तीखी झड़प हो गई। एक स्थानीय अखबार के संपादक ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रमजान मुंसी को स्थानीय अस्पताल से ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
होर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
यूक्रेन के मेरेफा पर रूस का मिसाइल हमला, फ्रंट लाइन से दूर रिहायशी इलाकों में मची तबाही; कई लोगों की मौत
बांग्लादेश में खसरे का कोहराम: अब तक 294 बच्चों की मौत, वैक्सीनेशन सिस्टम फेल होने से गहराया संकट
पश्चिम बंगाल में BJP की जीत से ढाका में खौफ, बांग्लादेशी सांसद ने जताई लाखों घुसपैठियों को वापस भेजने की आशंका
बांग्लादेश में बुधवार को हुई झड़पों को लेकर पुलिस ने बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके साथ ही कुछ अज्ञात व्यक्तियों पर एक पुलिस वाहन में आग लगाने और कई पुलिसकर्मियों पर हमला करने का आरोप है। वहीं, सेना ने अपने बयान में कहा कि गोपालगंज में एक ‘बेकाबू भीड़’ द्वारा हमला किए जाने के बाद आत्मरक्षा में बल प्रयोग करना पड़ा।
जनसभा के दौरान हिंसा
ISPR के अनुसार, गोपालगंज सदर में एक राजनीतिक दल द्वारा चलाए जा रहे महीने भर के कार्यक्रम के तहत आयोजित एक जनसभा के दौरान हिंसा भड़क गई। हिंसा की शुरुआत में कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हो गए, जबकि सरकारी वाहन और सार्वजनिक संपत्तियों में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया गया।
यह भी पढे़ें:- भूकंप से दहला अफगानिस्तान, उत्तराखंड में भी महसूस हुए झटके; मची अफरा-तफरी
डर के साए में लोग
जैसे ही हालात बिगड़े, सेना और स्थानीय पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि पहले 22 घंटे के लिए लगाया गया कर्फ्यू अब शनिवार सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। इलाके के लोगों ने फोन पर बताया कि पूरे जिले में सेना, दंगा नियंत्रण पुलिस, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) और कोस्ट गार्ड की अतिरिक्त तैनाती के चलते लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bangladesh violence over 160 arrested multiple dead
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather Update: नागपुर समेत विदर्भ में बदलेगा मौसम, IMD ने तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी
May 05, 2026 | 07:25 AMनवभारत विशेष: धमाकेदार जीत से बीजेपी ने सभी को पस्त किया, एग्जिट पोल करीब-करीब सही निकले
May 05, 2026 | 07:24 AMIPL 2026: रोहित-रिकल्टन के तूफान में उड़ा लखनऊ, लगातार छठा मैच गंवाया, Hitmen के लौटते ही मुंबई को मिली जीत
May 05, 2026 | 07:17 AMNavabharat Nishanebaaz: आज चल रही है स्पेस एज, लेकिन राजनीति में परसेंटेज
May 05, 2026 | 07:12 AM5 राज्यों के चुनाव में महाराष्ट्र के नेताओं का दम, गडकरी-फडणवीस की रणनीति से भाजपा को बढ़त
May 05, 2026 | 07:12 AMबंगाल से महाराष्ट्र तक भाजपा की विजय लहर, फडणवीस-शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना
May 05, 2026 | 06:56 AMChandrapur Crime: भद्रावती में मर्डर केस का पर्दाफाश, पुलिस ने पत्नी समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
May 05, 2026 | 06:52 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














