- Hindi News »
- World »
- Bangladesh Ncp Political Crisis Two More Leaders Resigned After Tasnim Jara
शेख हसीना का किया था तख्तापलट…अब खुद टूटने लगी NCP, तसनीम के बाद दो और नेताओं ने दिया इस्तीफा
NCP Jamaat Alliance: नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) बांग्लादेश में शेख हसीना विरोधी छात्र आंदोलन से उभरी, लेकिन जमात-ए-इस्लामी से गठबंधन के कारण पार्टी में संकट और गुटबाजी बढ़ गई है।
- Written By: अक्षय साहू

महफुज आलम, नुसरत तबस्सुम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bangladesh NCP Political Crisis: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना विरोधी छात्र आंदोलन से बनी नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) अब अपनी राजनीतिक पहचान बनाने में संघर्ष कर रही है। यह वही पार्टी है जिसके छात्र संगठन ने 2024 में शेख हसीना को सत्ता से उखाड़ फेंकने और मुहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने में अहम भमिका निभाई थी।
अगले साल 12 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय चुनावों में एनसीपी को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के बाद तीसरी बड़ी पार्टी माना जा रहा था। शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग फिलहाल चुनावी दौड़ से बाहर है, क्योंकि उसे यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है।
जमात से गठबंधन से कलह
बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, एनसीपी को डिजिटल दुनिया में काफी लोकप्रियता मिली है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर कम है। इस स्थिति को देखते हुए पार्टी ने कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। इससे पार्टी के भीतर घमासान मच गया है। अब तक तीन बड़े छात्र नेता एनसीपी से अलग हो चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
एनसीपी अब जमात-ए-इस्लामी के साथ 30 सीटों पर समझौता कर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, पार्टी के प्रमुख छात्र नेता महफुज आलम ने हाल ही में पार्टी से इस्तीफा दे दिया और सोशल मीडिया पर साफ कहा कि वह एनसीपी का हिस्सा नहीं हैं। यह एनसीपी से दूसरा बड़ा अलगाव था, क्योंकि इससे पहले पार्टी की प्रमुख सदस्य डॉ. तसनीम जारा भी पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला कर चुकी थीं।
दो और नेताओं ने दिया इस्तीफा
महफुज आलम को बांग्लादेश का एक प्रमुख छात्र नेता माना जाता है। वह शेख हसीना के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन के मुख्य चेहरों में से थे, जिसके कारण हसीना को देश छोड़ना पड़ा था। एनसीपी की एक और प्रमुख छात्र नेता नुसरत तबस्सुम ने भी जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन को पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ बताते हुए इस्तीफा दिया।
यह भी पढ़ें: ताइवान पर कब्जा की तैयारी पूरी! सीमा पर ताकत दिखाएगा ड्रैगन, ताइपे ने भी तैनात की फौज
इस पूरे संकट ने एनसीपी को दो गुटों में बांट दिया है। एक गुट जमात के साथ गठबंधन कर रहा है, जबकि दूसरा गुट बीएनपी के साथ समझौता करने की कोशिश कर रहा है। पार्टी में हो रहे इन बदलावों और विवादों को देखते हुए, एनसीपी का यह संकट बांग्लादेश में छात्र आंदोलन से निकली एक नई राजनीतिक उम्मीद के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
Bangladesh ncp political crisis two more leaders resigned after tasnim jara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM












