Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कुछ भी हो सकता है…चुनाव से पहले ढाका में हलचल तेज, भारत ने अधिकारियों के परिजनों को बुलाया वापिस

India-Bangladesh Relations: भारत द्वारा राजनयिकों के परिजनों को वापस बुलाने पर बांग्लादेश ने कहा कि कोई सुरक्षा खतरा नहीं है और यह भारत का आंतरिक निर्णय है माना जा रहा।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jan 29, 2026 | 06:55 AM

चुनाव के चलते भारत-बांग्लादेश की रिश्तों में तनाव (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bangladesh Election: भारत द्वारा बांग्लादेश में तैनात अपने राजनयिकों के परिजनों को स्वदेश वापस बुलाने के फैसले पर ढाका की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आ गई है। बांग्लादेश सरकार ने इस कदम को लेकर किसी भी तरह की सुरक्षा चिंता से इनकार किया है। देश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बांग्लादेश में ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिससे विदेशी राजनयिकों या उनके परिवारों की सुरक्षा को खतरा हो।

बुधवार को विदेश मंत्रालय में मीडिया से बातचीत करते हुए हुसैन ने कहा, “यहां मौजूदा हालात ऐसे नहीं हैं जो भारतीय राजनयिकों या उनके परिजनों के लिए किसी खतरे का संकेत देते हों।” उन्होंने इस निर्णय को भारत का आंतरिक मामला बताते हुए कहा कि किसी भी देश को यह अधिकार है कि वह अपने अधिकारियों या उनके परिवारों को जब चाहे, जहां चाहे, वापस बुला सकता है।

चरमपंथियों ने दी थी धमकी 

गौरतलब है कि भारत ने पिछले सप्ताह बांग्लादेश में बढ़ती चरमपंथी गतिविधियों और संभावित सुरक्षा जोखिमों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया था। यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव होने हैं और देश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। इसी पृष्ठभूमि में भारत के इस कदम को लेकर विभिन्न अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी

ईरान-ओमान के बीच Hormuz Strait पर फीस वसूलने की डील, भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ेगा असर

ईरान में सालाना महंगाई दर 87 फीसदी के पार, सर्वाइवल इकोनॉमी मोड में पहुंचा पूरा देश

आसाराम की मेडिकल जमानत पर SC में सुनवाई; AIIMS रिपोर्ट के विरोधाभास पर उठाए सवाल, 6 अगस्त को अगली सुनवाई

हुसैन ने यह भी कहा कि बांग्लादेश सरकार को भारत की ओर से किसी प्रकार की सुरक्षा चिंता को लेकर कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है। भारत में डिप्टी हाई कमिश्नर के रूप में सेवाएं दे चुके हुसैन ने अपने अनुभव का हवाला देते हुए कहा, “संभव है कि भारत को कुछ आशंकाएं हों या वह कोई कूटनीतिक संदेश देना चाहता हो, लेकिन हमें फिलहाल ऐसा कोई ठोस कारण नजर नहीं आता, जिससे यह कदम जरूरी लगे।”

यह भी पढ़ें: तालिबान के नए कानून… समाज का चार वर्गों में बंटवारा, सबके लिए अलग सजा और महिलाओं पर सख्त पाबंदियां

अधिकारियों का बुलाना भारत का अधिकार

उन्होंने दोहराया कि यदि भारतीय राजनयिक अपने परिवारों को स्वदेश भेजना चाहते हैं तो बांग्लादेश को इस पर कोई आपत्ति नहीं है और सरकार इसे पूरी तरह भारत का निर्णय मानती है। वर्तमान में ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग सहित बांग्लादेश में भारत के कुल पांच राजनयिक मिशन सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं। हाल ही में भारतीय उच्चायोग ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक आधिकारिक रिसेप्शन का आयोजन भी किया था, जो दोनों देशों के बीच सामान्य कूटनीतिक गतिविधियों का संकेत देता है।

Bangladesh elections dhaka on edge after india recalls officials families

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 29, 2026 | 06:55 AM

Topics:  

  • Bangladesh
  • Bangladesh Election
  • India
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.