Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में बिगड़ते हालात पर BNP लीडर तारिक रहमान ने जताई चिंता
BNP On Bangladesh Crisis: बांग्लादेश के चुनाव से पहले पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी BNP ने मौजूदा हालात पर चिंता जताई है। पार्टी के नेता तारिक रहमान ने कहा कि देश असामान्य दौर से गुजर रहा है।
- Written By: प्रिया सिंह
BNP के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bangladesh Economic Situation: बांग्लादेश में आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच, पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने देश के मौजूदा हालात पर गहरी चिंता जताई है। पार्टी का कहना है कि बांग्लादेश एक असामान्य दौर से गुजर रहा है, जहां लोकतंत्र और जवाबदेह शासन की कमी साफ दिखती है। बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने कहा है कि देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पटरी से उतारने की साजिशें चल रही हैं और गिरती अर्थव्यवस्था ही सच बोल रही है।
गिरता शेयर बाजार और ठप होते बैंक
ढाका में आयोजित पार्टी के दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने सवाल उठाया, शेयर बाजार क्यों गिर रहा है? यह असामान्य है कि एक के बाद एक बैंक बंद हो रहे हैं, ठप हो रहे हैं। ये असामान्य चीजें जारी नहीं रह सकतीं। रहमान ने कहा कि हर दिन अखबारों में सच को छिपाने की कोशिशें होती हैं, लेकिन “भूख और खाली जेबें” ही देश का असली सच बता रही हैं।
फैक्ट्रियां बंद, निवेश ठप, इलाज दुर्लभ
तारिक रहमान ने कहा कि मिलें और फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं, जिसके कारण बेरोजगारी बढ़ रही है। साथ ही, देश में निवेश भी रुक गए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं को भी उजागर किया, जहां अस्पताल सही इलाज की सुविधा नहीं दे पा रहे हैं और शैक्षिक संस्थान पढ़ाई-लिखाई की गतिविधियां जारी रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Robot Ban: अमेरिका में इंसानी रोबोट की एंट्री बैन, ट्रंप को चीन से हैकिंग और साइबर हमले का बड़ा डर
Strait of Hormuz में फिर भड़की जंग की आग! ईरान ने 3 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, दुनिया भर में हड़कंप
PoK में 14 मौतों के बीच पाक रक्षा मंत्री का विवादित बयान, प्रदर्शनकारियों को बताया भारत जैसा दुश्मन
इन सभी को उन्होंने देश की असामान्य स्थितियों का संकेत बताया। उन्होंने लोगों की सुरक्षा पर भी चिंता जताई, जहां नागरिक घर से निकलते समय लूटे जाने से डरते हैं और सड़क हादसों में होने वाली मौतों की संख्या भी काफी अधिक है।
राजनीतिक उथल-पुथल की चेतावनी
BNP नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक समूह को छोड़कर बाकी सभी को बुरा दिखाने के लिए एक खतरनाक कैंपेन चलाया जा रहा है। रहमान ने कहा कि लोगों ने एक ऐसी पार्टी को पहचान लिया है जिसकी कोई योजना, कोई आदर्श और कोई प्लान नहीं है और जो धर्म के नाम पर जनता को धोखा देने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें: Bangladesh Election: बांग्लादेश में बढ़ी राजनीतिक हलचल, चुनाव आयोग से जल्द शेड्यूल जारी करने की मांग
अगले साल के चुनाव से पहले बांग्लादेश राजनीतिक उथल-पुथल और अनिश्चितताओं का सामना कर रहा है, जहां सत्ताधारी अवामी लीग के विरोध में पहले एकजुट पार्टियां अब एक-दूसरे की दुश्मन बन गई हैं।
