Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांग्लादेश में आम चुनाव कराने की फिर से उठी मांग, अंतरिम सरकार की पेशकश को BNP ने नहीं किया अमल

पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने इस साल जुलाई-अगस्त में आम चुनाव कराने की मंगलवार को मांग की। बीएनपी ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के इस रुख को खारिज कर दिया है।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Jan 14, 2025 | 10:13 PM

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ढाका: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने इस साल जुलाई-अगस्त में आम चुनाव कराने की मंगलवार को मांग की। बीएनपी ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के इस रुख को खारिज कर दिया है कि चुनाव साल के अंत या 2026 के मध्य तक कराये जाएं।

बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने पार्टी की स्थायी समिति की रात भर चली बैठक के बाद कहा कि चुनाव में इतनी देरी करने का कोई कारण नहीं है। इस बैठक की अध्यक्षता बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने लंदन से डिजिटल माध्यम से की।

विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

जमात की हार पर आगबबूला हुए कट्टरपंथी…चुनाव के बाद काली मंदिर पर किया हमला, हिंदुओं ने जारी किया VIDEO

तारिक के शपथ ग्रहण से मोदी ने बनाई दूरी, PM की जगह ओम बिरला जाएंगे बांग्लादेश! सामने आई चौंकाने वाली वजह

मुहम्मद युनुस बनेंगे राष्ट्रपति…तारिक रहमान सौंपेंगे बड़ी जिम्मेदारी? बांग्लादेश में बढ़ी सियासी उथल-पुथल

BNP सांसदों का वादा: सनातनी वोटरों के प्यार से मिली जीत, निडर होकर करें पूजा-पाठ

आलमगीर ने कहा कि स्थायी समिति ने यूनुस की योजनाबद्ध चुनाव समयसीमा पर लंबी चर्चा की। लेकिन वह इस निष्कर्ष पर पहुंची कि चुनाव में इतनी देरी नहीं होनी चाहिए। मतदाता सूची को अद्यतन करने में एक महीने से अधिक समय नहीं लगना चाहिए और अन्य संबंधित कार्यों में अधिकतम एक से दो महीने का समय लगेगा।

उन्होंने कहा कि हमारा मानना ​​है कि चूंकि निर्वाचन आयोग का गठन हो चुका है और शासन में तुलनात्मक रूप से स्थिरता है, इसलिए राष्ट्रीय चुनाव में और देरी करने का कोई कारण नहीं है। देरी होने से राजनीतिक व आर्थिक संकट और गहरायेगा। बीएनपी ने अंतरिम सरकार के कुछ नेताओं के संसदीय चुनाव से पहले स्थानीय चुनाव कराने के विचार का भी विरोध किया।

पार्टी ने अंतरिम सरकार की आर्थिक नीतियों विशेषकर गैस मूल्य वृद्धि और करों में बढ़ोतरी की योजना की आलोचना की। आलमीर ने कहा कि हमने बार-बार कहा है कि निर्वाचित सरकार के अलावा कोई विकल्प नहीं है और लोकतंत्र के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण कारक है। उन्होंने सरकार निर्वाचन आयोग और राजनीतिक दलों से देश के व्यापक हित में 2025 के मध्य तक चुनाव कराने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया।

यूनुस और उनके सलाहकार मंत्रियों ने कहा कि सुधार और चुनाव की तैयारी जारी है और कुछ बुनियादी सुधारों के पूरा होने के बाद चुनाव कराए जाने चाहिए। हालांकि आलमगीर ने कहा कि यह एक सतत प्रक्रिया है और बीएनपी सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है। बीएनपी महासचिव ने कहा, “देश के संसदीय चुनाव से पहले स्थानीय सरकार के चुनाव कराने का कोई सवाल ही नहीं है। हमारी मांग है कि पहले राष्ट्रीय चुनाव कराए जाएं।

देश में बड़े पैमाने पर छात्रों के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना देश छोड़कर भारत चली गईं थी और पांच अगस्त, 2024 से वह वहीं हैं। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में देश की बागडोर एक अंतरिम सरकार के पास है। युनूस इस वर्ष दिसंबर में या 2026 की पहली छमाही में चुनाव कराने की योजना बना रहे हैं।

Bangladesh bnp demands general elections in july august

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 14, 2025 | 10:12 PM

Topics:  

  • Bangladesh
  • BNP Paribas

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.