Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बलोच नेता ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, आजादी की मांग को लेकर कहा- बलूचिस्तान भारत के लिए…

अमेरिकी कांग्रेस के अध्यक्ष तारा चंद ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह 'स्वतंत्र बलूचिस्तान आंदोलन' को पूरा समर्थन दें। इस सिलसिले में उन्होंने पीएम मोदी को एक पत्र भी लिखा है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 25, 2025 | 10:36 AM

बलोच नेता तारा चंद, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

बलूचिस्तान लंबे समय से स्वतंत्रता की मांग कर रहा है। इसी क्रम में, अमेरिका में बलूच समुदाय के नेता और कांग्रेस के अध्यक्ष तारा चंद ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि वह बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की दिशा में प्रयासरत आंदोलन को समर्थन दें। उन्होंने पीएम मोदी को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें पाकिस्तान द्वारा बलूच जनता पर दशकों से किए जा रहे दमनकारी अत्याचारों जबरन गायब करना, यातना देना, और नरसंहार की आलोचना की गई है। तारा चंद ने यह भी कहा है कि स्वतंत्र बलूचिस्तान भारत के लिए एक रणनीतिक लाभ साबित हो सकता है।

चंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैंने प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उनसे आग्रह किया है कि वे स्वतंत्र बलूचिस्तान के लिए ठोस समर्थन दें। बलूच लोग पाकिस्तान के दमन और नरसंहार का शिकार हो रहे हैं। एक स्वतंत्र बलूचिस्तान, भारत के लिए शांति और स्थिरता का प्रतीक बन सकता है। न्याय के समर्थन में हमारे साथ खड़े हों।”

I have written a letter to Prime Minister Modi which is attached in the tweet. 📢 Urging @narendramodi to lend meaningful support for a free #Balochistan! The Baloch people face oppression and genocide under Pakistan's regime. A free Balochistan would be a blessing for… pic.twitter.com/UnNJJk1dRd — Dr. Tara Chand (@drtchand) May 23, 2025

सम्बंधित ख़बरें

Explainer: अमेरिका-ईरान में सीजफायर, फिर लेबनान में बमबारी क्यों? समझिए इजरायल के ‘बफर जोन’ प्लान का सच

ईरान-अमेरिका सीजफायर पर मचा बवाल! पाकिस्तान की भूमिका पर भड़का UAE, लगाया ‘धोखे’ का बड़ा आरोप

जल्दी ईरान छोड़ें भारतीय, दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी; आखिर सीजफायर के बाद ऐसा अलर्ट क्यों?

अमेरिका-ईरान सीजफायर पर सामने आई भारत की पहली प्रतिक्रिया, विदेश मंत्रालय बोला- उम्मीद है अब शांति आएगी

जिहादी सेना के हाथों हो रहा नरसंहार

बलूच अमेरिकन कांग्रेस ने दो आधिकारिक पत्रों के माध्यम से सीधे दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय को यह अपील भेजी है। इन पत्रों में चंद ने बलूचिस्तान मुद्दे पर भारतीय नेतृत्व द्वारा पूर्व में दिखाई गई रुचि की प्रशंसा की है। उन्होंने विशेष रूप से लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में बलूचिस्तान का उल्लेख किए जाने को रेखांकित किया, जिसे वे नैतिक समर्थन की अभिव्यक्ति मानते हैं। उनका कहना है कि इस समर्थन से उत्पीड़ित बलूच समुदाय के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आशा की एक किरण जगी है।

यह भी पढे़ं- धर्म के नाम पर लोगों की हत्या…आतंकियों पर खर्च करता है सारा पैसा, बहरीन में ओवैसी ने खोली पाकिस्तान की पोल

चंद ने कहा कि लाल किले से दिया गया संबोधन दुनिया भर के बलूच समुदाय के लोगों ने एक ऐसे राष्ट्र के लिए नैतिक समर्थन के रूप में देखा है, जिस पर पाकिस्तान ने जबरन कब्जा कर लिया है, उसे अपने अधीन कर लिया है और वहां के लोगों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। उन्होंने बल देकर कहा कि बलूच जनता को पाकिस्तान की सेना के मुख्यालय रावलपिंडी से संचालित जिहादी सेना के हाथों नरसंहार जैसी भीषण घटनाओं का सामना करना पड़ा है।

सिंधु जल संधि को लेकर कही ये बात

उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई बलूच राष्ट्रीय मुक्ति आंदोलन को दबाने के एक लंबे और संगठित अभियान का हिस्सा है, जो कई दशकों से जारी है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि बलूचिस्तान में चीन की उपस्थिति एक उपनिवेशवादी ताकत की तरह है, जो एक अतिरिक्त भू-राजनीतिक चुनौती उत्पन्न करती है। इसके अलावा, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले की सराहना करते हुए इसे एक साहसिक कदम बताया।

Baloch leader letter pm modi freedom demand balochistan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2025 | 10:36 AM

Topics:  

  • Balochistan
  • Pakistan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.